scriptपूर्व मंत्री दूूूूर्गा प्रसाद बोले, किसानों के हक में लामबंद हों सपा कार्यकर्ता | SP leader Apeal for mobilization against government | Patrika News
आजमगढ़

पूर्व मंत्री दूूूूर्गा प्रसाद बोले, किसानों के हक में लामबंद हों सपा कार्यकर्ता

कहा, युवा और किसान की स्थिति होती जा रही बद सेे बदतर

आजमगढ़Jan 20, 2018 / 10:31 pm

Ashish Shukla

sp

sp

आजमगढ़. समाजवादी पार्टी जिला इकाई की शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी। पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कार्यकर्ताओं से लामबंद होने की अपील की। विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार सत्ता में आयी है। किसानों की हालत बदतर हो गई है। किसानों की फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिससे निराश होकर किसान आलू को सड़कों पर फेंक रहा है। सिंचाई के लिए किसानों को नलकूप से मिलने वाला पानी मंहगा हो गया है। रबी की बोआई के लिए बीज, खाद के लिए किसान मारा-मारा फिरता रहा। प्रदेश के गन्ना किसानों का 2 हजार करोड़ से ज्यादा रूपया बकाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि किसानों के हक की लड़ाई के लिए लामबंद हों।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के सवाल पर पूरी तरह फेल हो चुकी है। किसान, छात्र, नौजवान और व्यापारी ठगा महसूस कर रहा है। हिन्दू-मुसलमान में घृणा का वातावरण पैदा कर केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पूंजीपतियों का हित साध रही है। प्रदेश के किसानों की उपज का उचित मूल्य देने, आलू किसानों की पैदावार की उचित सरकारी खरीद, बढ़ी सिचाई दरों को वापस लेने, गन्ना किसानों के बकाया के भुगतान के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर 27 जनवरी को पूरे प्रदेश में सभी तहसील मुख्यालयों पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेगें तथा सरकार से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे। 27 तारीख को आयोजित धरने में विधान सभा सदर और मुबारकपुर का धरना सदर तहसील स्थित मेहता पार्क में आयोजित होगा जिसका नेतृत्व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, हरिश्चन्द्र यादव, अखिलेश यादव तथा शोभनाथ करेगें। विधानसभा सगड़ी, गोपालपुर का धरना सगड़ी तहसील पर आयोजित होगा। जिसमें विधायक नफीस अहमद, डा हरिराम सिंह यादव, पूर्व विधायक वसीम अहमद, जयराम पटेल, रामदरश यादव भाग लेंगे।
इसी तरह मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता मेंहनगर तहसील पर धरना व ज्ञापन देंगे जिसमें विधायक कल्पनाथ पासवान, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, हंसराज यादव आदि रहेंगे। निजामाबाद का धरना-प्रदर्शन निजामाबाद तहसील मुख्यालय पर आयोजित है जिसकी जिम्मेदारी विधायक आलमबदी ,अशोक यादव को दी गई है। फूलपुर के कार्यकर्ता फूलपुर तहसील पर धरना आयोजित करेंगे जिसमें पूर्व विधायक श्यामबहादुर यादव, नसीम अहमद, विजय बहादुर यादव रहेंगे। लालगंज का धरना लालगंज तहसील पर होगा जिसमें पूर्व विधायक बेचई सरोज, राजनरायन यादव उपस्थित रहेंगे। दीदारगंज का धरना प्रदर्शन मार्टिनगंज तहसील पर आयोजित है जिसमें पूर्व विधायक आदिल शेख, रामआसरे चौहान रहेंगे। अतरौलिया के कार्यकर्ता विधायक संग्राम यादव एवं दामोदर प्रजापति के नेतृत्व में बूढ़नपुर तहसील पर किसानों की समस्याओं को लेकर धरना देंगे तथा प्रशासन को ज्ञापन सौपेंगे।
इस दौरान विधान परिषद सदस्य राकेश कुमार यादव गुड्डू, विधायक डा. संग्राम यादव, कल्पनाथ पासवान, पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, पूर्व विधायक वसीम अहमद, बेचई सरोज, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजेश यादव महाप्रधान, उमेश यादव, डा. हरिराम सिहं यादव, हरिश्चन्द्र यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, कैलाश यादव, राशिद, इशरार, मुखराम यादव, तेजबहादुर ,रामाश्रय राय, राजेश गिरी, रामबुझारत यादव, रामाश्रय चौहान, भानुमति सरोज, शशिकला सिंह, गुड्डी देवी, सुनीता उपाध्याय, दुर्ग विजय राम, शिशुपाल सिंह, आशीर्वाद यादव, संतलाल विश्वकर्मा, आशा यादव, ज्ञान्ती मौर्य आदि उपस्थित थे।
Input By : Ranvijay Singh

Home / Azamgarh / पूर्व मंत्री दूूूूर्गा प्रसाद बोले, किसानों के हक में लामबंद हों सपा कार्यकर्ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो