scriptयोगी के मंत्री का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर विपक्ष के सीने पर लोट जाता है सांप | UP minister suresh Rana Criticised opposition over mafia | Patrika News
आजमगढ़

योगी के मंत्री का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर विपक्ष के सीने पर लोट जाता है सांप

-माफियाओं को राजनीतिक चोला पहना संरक्षण देता रहा है विपक्ष
-सलाह, माफियाओं की चिंता के बजाय आम आदमी के बारे में सोंचे राजनीतिक दल
-यूपी की कानून व्यवस्था व माहिला सशक्तिकरण की दिशा में किये गए कार्य दूसरे राज्यों के लिए रोल माडल

आजमगढ़Mar 08, 2021 / 02:53 pm

रफतउद्दीन फरीद

मीडिया के बात करते कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा

मीडिया के बात करते कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री व आजमगढ़ के प्रभारी सुरेश राणा ने सोमवार को महिला सशक्तिकरण दिवस पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्ष पर माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया और दावा किया जब योगी सरकार माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करती है तो विपक्ष के सीने पर सांप लोट जाता है।

कृषि विश्वविद्यालय कैंपस कोटवा में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से आप यूपी की पूरे भारत में अलग पहचान बनी है। यूपी सरकार माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। जब सरकार माफियाओं की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलवाती है तो विपक्षी दलों के सीने पर सांप लोटने लगता है। यह वहीं लोग है जिन्होंने माफियाओं को राजनीतिक चोला पहनाया, उन्हें राजनीति में आगे किया। माफियाओं कि खिलाफ कार्रवाई से विपक्ष चिंतित हो उठता है जबकि उन्हें माफियाओं से ज्यादा आम आदमी की चिंता करनी चाहिए।

कानून व्यवस्था व महिला अपराध पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने व महिला अपराध को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो योजना बनाई है और उसे जिस तरह से मूर्तरूप दिया है वह आज दूसरे राज्यों के लिए रोल माडल बना हुआ है। अगर कहीं घटना हुई भी है तो सरकार ने त्वरित कार्रवाई किया है। हाल में हुई हाथरस की घटना को लीजिए आरोपी किसका कार्यकर्ता था किसके साथ उसके तस्वीरें थी कौन नहीं जानता लेकिन उन दलों की असंवेदनशीलता को देखिए वे ऐसे मामलों में भी राजनीति की कोशिश करते हैं जो शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी ने देश की तरक्की के महत्वपूर्ण रास्ते निकाले हैं। सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए तमाम योजनाएं चलाई है। उसी कड़ी में एक नई योजना अभ्युदय की शुरुआत की है। इसके तहत कोचिंग कर छात्राएं प्रतियोगी परीक्षा पास कर आगे बढ़ सकती हैं।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो