आजमगढ़

आजमगढ़ में दलित छात्राओं के साथ छेड़खानी के बाद बवाल, दर्जन भर घायल

दलित छात्राओं से छेड़खानी को लेकर जमकर चले लाठी डंडे, घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज।

आजमगढ़Sep 26, 2017 / 07:55 pm

रफतउद्दीन फरीद

दलित छात्राओं संग छेड़खानी के बाद बवाल

आजमगढ़. निजामाबाद थाना छेत्र के दाऊदपुर हरिजन बस्ती व खलीलाबाद यादव बस्ती में दलित छात्राओं से छेड़खानी कॊ लेकर कर जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दर्जन भर महिलाएं व पुरुष घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्षों को थाने में बैठाया गया है।
 

इसे भी पढ़ें

बीएचयू बवाल: टि्वटर पर ट्रेंड हुआ #UnSafeBHU, कुमार विश्वास ने लिखा बेटियों के घाव सरकार के लिये नासूर साबित होंगे

बताते हैं कि दाऊदपुर दलित बस्ती की लगभग 40 छात्राएं खलीलाबाद स्थित रामदेव डिग्री कालेज व शांति देवी इंटर कालेज ईश्वरपुर में पढ़ती है। बस्ती के लोगों का आरोप है कि हमारे गाँव की लड़कियां बुधवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे कालेज जा रही थी। खलीलाबाद गांव के पांच युवकों ने रास्‍ते में छेड़खानी की। इस दौरान युवकों ने दो छात्राओं को जमीन पर पटक कर अश्‍लील हरकत की।
 

इसे भी पढ़ें

शिवपाल को अखिलेश यादव से प्रताड़ित करवाते हैं मुलायम: अमर सिंह

 

बाकी लड़कियां भागकर गांव पहुंची और लोगों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद बस्‍ती के लोग घटनास्‍थल की तरफ भागे। भीड़ आती देख आरोपी मौके से फरार हो गये। छात्राओं ने युवकों को पहचान लिया था। बस्‍ती के लोग जब उनके परिवार के लोगों से शिकायत करने पहुंचे तो उनपर हमला कर दिया गया।
 

इसे भी पढ़ें

मुलायम सिंह यादव के पार्टी बनाने के सवाल पर अनुप्रिया पटेल बोलीं, नेता वही जिसके साथ जनता

 

हमले में राकेश राम 26, रोशन 20 पुत्रगण हीराराम; चंदन राम 28पुत्र खिंचडू; रामसुरत 58 पुत्र सहदेव राम; गोविंदा 18 पुत्र प्रबलराम; पुष्पा देवी40 पत्नी जोगिन्दर; सुनीता देवी 35 पत्नी धर्मेंद व राजमती 45 पत्नी रामचंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गयी। सभी का उपचार जिला अस्‍पताल में चल रहा है। मामूली रूप से घायल आधा दर्जन लोगों ने स्‍थानीय स्‍तर पर उपचार कराया। घटना के बाद से ही यादव बस्ती व हरिजन बस्ती में तनाव बना है।
by RAN VIJAY SINGH

 

 

Home / Azamgarh / आजमगढ़ में दलित छात्राओं के साथ छेड़खानी के बाद बवाल, दर्जन भर घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.