scriptतिलक समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत | Young man died after bike collision in Up azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

तिलक समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

संतकबीर नगर जनपद का निवासी था मृतक

आजमगढ़Jan 30, 2020 / 06:05 pm

Akhilesh Tripathi

Accident

एक्सिडेंट

आजमगढ़. महाराजगंज थाना क्षेत्र के कुड़ही ढाला के समीप बुधवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। इस हादसे में मृतक का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल संतकबीर नगर जनपद के निवासी बताए गए हैं। दुर्घटना के वक्त वह महाराजगंज क्षेत्र में आयोजित तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
संतकबीर नगर जनपद के धनघटा थाना अंतर्गत सियर कला ग्राम निवासी लालचंद यादव (45 पुत्र स्व. विंध्याचल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। पांच दिन पूर्व वह अवकाश पर अपने घर आए हुए थे। बुधवार को वह अपने गांव के मित्र नन्दू (45) पुत्र रामपति की लड़की का तिलक चढ़ाने उनके साथ बाइक से महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे महाराजगंज क्षेत्र स्थित कूड़ही ढाला के समीप उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गई।
इस दुर्घटना में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही लालचंद ने दम तोड़ दिया। घायल नन्दू को अस्पताल से रेफर कर दिए जाने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री बताए गए हैं।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो