
बागपत। कोरोना की गंभीरता को देखते हुए एसपी बागपत प्रताप गोपेंद्र यादव और जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने जनपद के उन गांवों का दौरा किया जहां पर कोरोना के जमाती मिले थे। शुक्रवार को असारा, थल और ओसिक्का गांव पहुंचे अधिकारियों ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। जनपद के चार गांवों को सील कर दिया गया है।
एसपी बागपत का कहना है दूसरे चरण में कोरोना वायरस से लड़ाई युद्ध स्तर पर चल रही है। दूसरे चरण में यह निर्णय लिया गया है कि जहां से बड़ी संख्या में करोना संक्रमित मरीज आए हैं, उनका कलस्टर बनाया जाए, उनको हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया जाए और लॉकडाउन का मजबूती के साथ पालन कराया जाए ताकि संक्रमण आगे ना बढ़े। उन्होंने बताया कि बागपत में 4 गांव ऐसे हैं, जिसको हमने संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। जिसमें असारा, ओशिक्का थल, अशरफाबाद है।
संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कराई जा रही है। इन सारे गांवों की अन्य गांव से लगने वाली सीमाओं को सील कर दिया गया है। सुबह शाम यहां पर ड्यूटी लगाई गई है। मेडिकल टीम उन लोगों की पहचान कर रही है, जो इन जमातिओं के संपर्क में आए थे। इसके साथ ही सफाई कर्मचारी भी लगे हुए हैं, उनकी सुरक्षा के लिए भी हमने इंतजाम किए हैं। सभी प्रशासनिक अधिकारी टीम बनाकर कार्य कर रहे हैं। थानाध्यक्ष लेवल पर भी टीम काम कर रही है और अपील की जा रही है कि इस पूरी प्रक्रिया में प्रशासन की मदद करें लोक डाउन में सहयोग करें और जितने भी नियम हैं उनका पालन करें। इसके साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखें हाथ नियमित धोते रहें अपने घरों में भी दूरी बनाकर रखें। अगर कोई संदिग्ध संक्रमित आपके सामने आता है तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दे।
एसपी ने बताया कि पोस्टर के माध्यम से भी हम लोग अपील कर रहे हैं कि अगर कोई छिपा हुआ है तो वह स्वयं आकर इसकी जानकारी प्रशासन को दे शासन इसके प्रति संवेदनशील है। अगर अब भी कोई व्यक्ति छुपा हुआ पाया जाता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, साथ ही लोकल प्रशासन के लोग भी अगर फेल होते हैं तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी यह सभी बातें सभी को बता दी गई है। इसके साथ ही जनपद की जो सभी 11 सीमाएं हैं. उन पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है जो 4 गांव बने हैं, उनको भी पूरी तरह से सील किया गया है।
Updated on:
17 Apr 2020, 6:38 PM IST
Published on:
17 Apr 2020, 6:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.