
हापुड़। जनपद में दमकल विभाग में तैनात सिपाही की शादी लॉकडाउन के चलते कैंसिल हो गयी है। दरअसल, सिपाही सुदेश की 16 अप्रैल 2020 में सगाई थी और 20 अप्रैल 2020 को बारात जानी थी। लेकिन, उन्होंने कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन में अपनी ड्यूटी निभाने के चलते शादी को कैंसिल कर दिया है।
बता दें कि बुलंदशहर जिले के रहने वाला सिपाही सुदेश कुमार जनपद हापुड़ में दमकल विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है। वहीं हापुड़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 17 पहुंचने के साथ ही जनपद ऑरेंज रेंज में शामिल हो गया है। उधर, इमारतों को सैनिटाइज करने के लिए दमकल विभाग लगातार काम कर रहा है। इसमें सुदेश की ड्यूटी भी लगी हुई है।
सिपाही सुदेश का कहना है कि कई माह पूर्व उसका रिश्ता तय होने के बाद शादी की तारीख निर्धारित कर दी गई थी। जिसके अंतर्गत 16 अप्रैल 2020 की सगाई और 20 अप्रैल की शादी तय हुई। बारात बुलन्दशहर के कस्बा जहांगीराबाद में जानी थी। परंतु कोरोना और लॉकडाउन को लेकर लगी ड्यूटी के कारण उसने अपनी शादी कैंसिल कर दी है। शादी के लिए अब दोबारा से तिथि पतरों में खोजी जाएंगी।
Updated on:
17 Apr 2020, 6:11 PM IST
Published on:
17 Apr 2020, 6:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.