30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से इनकार पड़ा भारी! रात 2 बजे घर में घुसा युवक, दो बहनों पर फेंका तेजाब

Hapur Acid Attack: रिश्ता टूटने से नाराज युवक ने हापुड़ में देर रात घर में घुसकर दो सगी बहनों पर तेजाब फेंक दिया। दोनों गंभीर रूप से झुलसीं और मेरठ रेफर की गईं। आरोपी हिरासत में है।
2 min read
Google source verification
hapur acid attack two sisters engagement broken

हापुड़ में तेजाब फेंकने की घटना के बाद पीड़ित परिवार के घर के बाहर जुटी भीड़। PC: वीडियो ग्रैब

Hapur Acid Attack Case: हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में रिश्ता टूटने से नाराज एक युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि युवक देर रात प्लास्टिक की बोतल में तेजाब लेकर युवती के घर में घुसा और पहले बड़ी बहन पर तेजाब फेंक दिया। बहन को बचाने के लिए छोटी बहन आगे आई तो आरोपी ने उस पर भी तेजाब डाल दिया। हमले में दोनों बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया है।

घटना सिंभावली क्षेत्र के माधापुर गांव की है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी का रिश्ता हापुड़ की आवास विकास कॉलोनी निवासी हर्ष पुत्र राजेंद्र भाटी से तय किया था। बाद में परिवार को युवक के नशे की लत और कुछ अन्य गलत आदतों के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने शादी का रिश्ता खत्म कर दिया।

रात 2:15 बजे घर में घुसा आरोपी

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, रिश्ता टूटने के बाद भी आरोपी शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था। आरोप है कि बुधवार देर रात करीब 2:15 बजे हर्ष प्लास्टिक की बोतल में तेजाब लेकर पीड़ित के घर में घुस गया।

आहट होने पर बड़ी बेटी की आंख खुल गई। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। युवती के चीखने की आवाज सुनकर उसकी छोटी बहन उसे बचाने के लिए पहुंची। आरोप है कि आरोपी ने उस पर भी तेजाब फेंक दिया।

दोनों बहनों को गंभीर हालत में मेरठ भेजा

तेजाब हमले में दोनों बहनें बुरी तरह झुलस गईं। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों युवतियों को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने आरोपी पर दोनों बेटियों को पहले भी गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

मुकदमा दर्ज, आरोपी पुलिस हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी हर्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।