13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पति पर शक था, इसलिए गाड़ी में GPS लगाया’, फिल्मी स्टाइल में पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ होटल में पकड़ा, हापुड़ में महिला का गजब कारनामा

Wife installed GPS tracker in Husband Car: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पति पर शक होने की वजह से एक महिला ने उसकी गाड़ी में GPS ट्रैकर लगा दिया। इसके बाद महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ एक होटल में रंगे हाथ पकड़ लिया।
2 min read
Google source verification
Love affair

सांकेतिक इमेज (सोर्स- AI)

Woman Caught Husband With His Girlfriend: हापुड़ जिले में एक महिला ने एकदम फिल्मी स्टाइल में अपने पति को रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला को अपने पति पर शक था कि उसका कहीं अफेयर (Love Affair) चल रहा है। इसलिए महिला ने पति की गाड़ी में GPS ट्रैकर लगा दिया। महिला की चालाकी से उसके पति की पूरी पोल खुल गई।

महिला ने GPS ट्रैकर से पति का पीछा किया

बागपत के सराय लुहारा गांव निवासी एक व्यक्ति का दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक आरोपी की पत्नी को लग गई। पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए महिला ने आधुनिक तकनीकि का सहारा लिया। महिला ने अपने पति की गाड़ी में GPS ट्रैकर लगा दिया। इसके बाद महिला ने GPS की मदद से पति की गाड़ी का पीछा किया।

महिला अपने परिजनों को साथ पति की गाड़ी का पीछा करते हुए हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक होटल में पहुंच गई। होटल में महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। छानबीन करने पर पता चला कि पति की प्रेमिका बागपत की रहने वाली है और गुलावठी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स है।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस

होटल में पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पति एवं उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। पति और उसकी प्रेमिका को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।

क्या बोली पुलिस?

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि हंगामे पर शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की गई थी। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल, प्रेम प्रसंग का यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।