29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hapur News: शादी से मना किया तो भड़का लड़का, लड़की के घर जाकर चला दी दनादन गोलियां

Hapur Shooting Case: यूपी के हापुड़ में शादी से मना करने पर एक लड़के ने लड़की के घर जाकर उस पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। बाल-बाल बची लड़की की जान, पुलिस ने दर्ज किया केस। जानिेए पूरा मामला...
2 min read
Google source verification
Marriage Proposal Rejected, Rejected Marriage Proposal Attack

लड़की ने शादी से किया इनकार तो बौखलाया लड़का | फोटो सोर्स- chatgpt

Hapur News: प्यार में 'ना' सुनने की हिम्मत न होने पर एक युवक इस कदर बौखला गया कि उसने युवती की जान लेने की कोशिश कर डाली। यह मामला यूपी के हापुड़ जिले का है, यहां एक लड़की ने जब लड़के से शादी करने से मना कर दिया, तो लड़का इस कदर गुस्से में आ गया कि उसने लड़की को जान से मारने की कोशिश की। लड़का सीधे लड़की के घर पहुंचा और उस पर एक के बाद एक तीन गोलियां चला दी। किस्मत अच्छी थी कि लड़की को गोली नहीं लगी और उसकी जान बच गई। वारदात के बाद लड़का धमकी देते हुए वहां से भाग निकला।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह हापुड़ देहात क्षेत्र के सलाई गांव के रहने वाले हुसैन को पिछले करीब 6-7 सालों से जानती है। रविवार दोपहर को हुसैन अपने एक दोस्त के साथ कार में अचानक लड़की के घर पहुंचा। उसने लड़की से कहा कि वह उससे शादी कर ले। लेकिन जब लड़की ने शादी करने से साफ मना कर दिया, तो हुसैन गुस्से से पागल हो गया।

घर में घुसकर चलाई तीन गोलियां

इनकार सुनते ही बौखलाए हुसैन ने अपनी पिस्टल निकाली और लड़की पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दी। अचानक हुई इस फायरिंग से लड़की सहम गई और उसने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर जब परिवारवाले और आसपास के लोग मौके पर दौड़े, तो आरोपी हुसैन और उसका दोस्त जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी से फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी हुसैन और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपियों को पकड़ने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी हुसैन और उसके साथी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मोहल्ले में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपियों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को बहुत जल्द दबोच लिया जाएगा।