4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hapur Petrol Pump CCTV: डीजल के पैसे मांगे तो 5 KM तक Scorpio से घसीटा! हापुड़ में सेल्समैन के साथ खौफनाक वारदात

Hapur Scorpio Viral Video: हापुड़ के पिलखुवा में 2 हजार रुपये के डीजल के भुगतान को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार लोगों ने सेल्समैन को गाड़ी में फंसाकर करीब 5 किलोमीटर तक घसीटा। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।
2 min read
Google source verification
Hapur News Hapur Petrol Pump CCTV Pilkhuwa News

काली स्कॉर्पियो पर सवार होकर पहुंचे थे आरोपी (photo- x @Deadlykalesh)

Hapur Petrol Pump Incident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में महज 2 हजार रुपये के डीजल के पैसे मांगना एक पेट्रोल पंप कर्मचारी के लिए भारी पड़ गया। आरोप है कि पैसे देने से बचने के लिए स्कॉर्पियो सवार लोगों ने सेल्समैन को अपनी गाड़ी में ही फंसा लिया और हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर तक उसे घसीटते रहे। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

घटना 2 सितंबर की देर रात पिलखुवा इलाके की बताई जा रही है। छिजारसी के पास हाईवे किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप पर रात के समय काले रंग की स्कॉर्पियो पहुंची। गाड़ी में सवार लोगों ने करीब 2 हजार रुपये का डीजल भरवाया। डीजल डालने के बाद जब सेल्समैन ने भुगतान के लिए कहा तो मामला अचानक बिगड़ गया।

पैसे मांगने पर शुरू हुई कहासुनी

आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार लोगों और सेल्समैन के बीच 2 हजार रुपये के भुगतान को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने के बाद गाड़ी में बैठे लोग बिना पैसे दिए वहां से निकलने लगे। सेल्समैन ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद स्थिति और गंभीर हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सेल्समैन को गाड़ी के फुटस्टेप पर खड़ा कर दिया और उसे कार के शीशे के पास फंसा लिया। इसके बाद स्कॉर्पियो हाईवे पर दौड़ने लगी।

5 किलोमीटर तक गाड़ी के साथ घसीटने का आरोप

CCTV फुटेज में घटना से जुड़ी गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। आरोप है कि सेल्समैन को करीब 5 किलोमीटर तक इसी तरह गाड़ी के साथ घसीटा गया। तेज रफ्तार सड़क पर चलती गाड़ी से इस तरह लटकना उसकी जान के लिए बेहद खतरनाक हो सकता था। करीब 5 किलोमीटर आगे जाने के बाद स्कॉर्पियो सवार लोगों ने सेल्समैन को सड़क पर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश

मामले में पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अब पेट्रोल पंप और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर गाड़ी और उसमें सवार लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। 2 हजार रुपये के भुगतान से शुरू हुआ विवाद आखिर 5 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटने की घटना में कैसे बदल गया, अब पुलिस इसी कड़ी को जोड़ने में जुटी है।