हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों की मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद तीनों घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद सिपाही आरिफ और सिपाही ललित की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया। वहीं, उपनिरीक्षक विनय कुमार बघेल का भी उपचार कराया गया।