3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्मवीर: घर की तलाश में धूप में घूम रहे भूखे बुजुर्ग को एसएसआई ने खिलाया खाना, रुपये भी दिए

Highlights हापुड़ में किराये के मकान में रहते हैं बुजुर्ग प्रधानमंत्री आवास योजना में किया था आवेदन नगर कोतवाली में तैनात एसएसआई ने की मदद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

sharad asthana

•

Updated: 17 Apr 2020, 4:46 PM IST

img-20200417-wa0021_1.jpg

हापुड़। देश की जनता को कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरसंभव प्रयास में लगे हुए हैं। कोरोना के चलते लॉकडाउन की अवधि को भी 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। जनपद हापुड़ में भी पुलिस प्रशासन लॉकडाउन का कड़ाई के साथ पालन करा रहे हैं। कोरोना योद्धा बनी हापुड़ पुलिस अपनी ड्यूटी के साथ ही मानवता की मिसाल भी कायम कर रही है।

बुजुर्ग ने दिया आशीर्वाद

हापुड़ की सिटी कोतवाली में तैनात एसएसआई जयपाल सिंह रावत शुक्रवार को सिटी कोतवाली पहुंचे। वहां उन्होंने एक भूखे व प्यासे बुजर्ग को कोतवाली में बैठाकर खाना खिलाया। साथ ही उन्होंने बुजुर्ग को राशन का पैकेट देने साथ ही कुछ रुपये भी दिए। भूखे बुजर्ग ने खाना खाने के बाद एसएसआई जयपाल रावत को आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें: Hapur डीएम ने दी चेतावनी— स्वास्थ्यकर्मियों से की अभद्रता तो रासुका लगेगी

पुलिस के पास जाने की सलाह दी

हापुड के पापड़ वाली गली में किराये पर रह रहे राम अवतार शुक्रवार को भूखे—प्यासे अपने घर की तलाश में निकले थे। उन्होंने कुछ माह पहले प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान के लिए अप्लाई किया था। बुजर्ग राम अवतार को किसी ने बताया कि उनका भी मकान निकल आया है। इसके चलते वह सुबह से घर की तलाश में निकल लिए। धूप में सड़क पर बुजर्ग को घूमते देख किसी ने उन्हें पुलिस के पास जाने की सलाह दी। इसके बाद बुजर्ग राम अवतार सिटी कोतवाली जा पहुंचे।

यह भी पढ़ें:एक्सक्लूसिव: एक साथ देते हैं ड्यूटी और इकट्ठा खाते हैं खाना, इनमें एक है हिंदू तो एक मुस्लिम, एक सिख व एक है इसाई

एसएसआई ने दी यह सलाह

कोतवाली में मौजूद एसएसआई जयपाल रावत से मिलकर बुजुर्ग ने अपनी समस्या बताई। इसके बाद पहले एसएसआई ने बुजर्ग को खाना खिलाया। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग को सलाह दी कि वह अपने मकान के लिए लॉकडाउन खत्म होने के बाद एचपीडीए के अधिकारियों से संपर्क करें। इसके बाद बुजर्ग एसएसआई जयपाल रावत को आशीर्वाद देकर थाने से रवाना हो गया।