3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्सक्लूसिव: एक साथ देते हैं ड्यूटी और इकट्ठा खाते हैं खाना, इनमें एक है हिंदू तो एक मुस्लिम, एक सिख व एक है इसाई

Highlights बुलंदशहर के खुर्जा में करा रहे लॉकडाउन का पालन एसएसपी ने तीन सिपाहियों और एक होमगार्ड को दी शाबाशी चारों बोले— वे सब इंसान हैं, एक ही रब ने उनको बनाया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 17 Apr 2020, 3:12 PM IST

photo_2020-04-17_14-14-11.jpg

बुलंदशहर। लॉडाउन के इस दौर में स्वस्थ्यकर्मियों के साथ ही पुलिसकर्मी भी हीरो बनकर उभर रहे हैं। पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर लॉकडाउन का पालन करा रहे हैं। बुलंदशहर की पुलिस भी सख्ती से लोगों को घरों में रहने को कह रही है। इस बीच खुर्जा में तीन सिपाही और एक होमगार्ड दोपहर में भरी धूप में ड्यूटी पर तैनात दिखे। खास बात यह रही कि ये चारों अलग—अलग धर्म के थे।

24 मार्च से कर रहे ड्यूटी

गुरुवार दोपहर को खुर्जा के पहासू अड्डे पर अलग—अलग धर्म के सिपाही और होमगार्ड लॉकडाउन का पालन कराते दिखे। इनमें एक हिंदू है, जबकि अन्य मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के हैं। चारों 24 मार्च से एक ही साथ ड्यूटी कर रहे हैं। ये दोपहर में भोजन भी एक साथ ही करते हैं। वे लोगों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने का संदेश भी दे रहे हैं। वे कहते हैं कि न तो कोई हिंदू है, न कोई मुसलमान है, न सिख है और न इसाई है। वे सब इंसान हैं। एक ही रब ने उनको बनाया है। यह धर्म तो धरती पर आकर धर्म के ठेकेदारों ने बना दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Hapur डीएम ने दी चेतावनी— स्वास्थ्यकर्मियों से की अभद्रता तो रासुका लगेगी

एसएसपी पहुंचे तो पता चला चारों के बारे में

गुरुवार को खुर्जा के पहासू अड्डे पर चारों ड्यूटी कर रहे थे, उस समय एसएसपी संतोष कुमार सिंह पहुंच गए। एसएसपी ने एक सिपाही के सिर पर पगड़ी बंधी हुई देखी तो उन्होंने उनके नाम पूछने शुरू किए। एक ने अपना नाम टेकचंद तो दूसरे ने खुर्शीद बताया। तीसरे ने सरदार रेग सिंह और चौथे ने रोहित कुमार बताया। एसएसपी ने उनसे पूछा कि तुम लोगों में से ईसाई कौन है तो रोहित ने कहा कि वह इसाई है। इस पर एसएसपी अचंभित रह गए। उन्होंने कहा कि यह अच्छा संयोग है कि चारों धर्म के लोग एकसाथ तैनात हैं। एसएसपी ने चारों को सैनिटाइजर दिया।

एसएएसपी ने दिए मास्क

उन्होंने उनको मास्क देकर कहा कि इनको उन लोगों को बांट दो, जिनको मास्क खरीदने में परेशानी हो रही हो। एसएसपी ने चारों को शाबाशी दी। इस बीच चारों ने कहा कि उनमें धर्म को लेकर कभी झगड़ा नहीं हुआ। वे चारों एकसाथ बैठकर भोजन करते हैं। उनके जहन में केवल ड्यूटी और कोरोना से जंग जीतना है। वे लोगों को समझाते हैं कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करो और घर में रहो। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखो, इसी से कोरोना हार जाएगा। हमें खुद को बचाना है, तभी बचेगा इंडिया।

यह भी पढ़ें: कोरोना कर्मवीर: पापा बनने पर भी थानेदार ने नहीं ली छुट्टी, डॉक्टर से कहा ड्यूटी पर हूं,पत्नी-बेटे का ख्याल रखना

मेरठ के रहने वाले हैं रेग सिंह

सिपाही रेग सिंह सरदार मेरठ के रहने वाले हैं जबकि होमगार्ड टेकचंद खुर्जा देहात के शहबाज पुर दौलत गांव के रहने वाले हैं। सिपाही रोहित कुमार का घर सहारनपुर में है और उनकी अभी तक शादी भी नहीं हुई है। यह रंगरूट हैं। सिपाही खुर्शीद शामली के रहने वाले हैं। वह 12 साल पहले पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके दो बेटे हैं, जो स्याना कोर्ट में तैनात हैं। उनकी ड्यूटी यहां पर लगाई गई है। खुर्शीद ने बताया कि कुरान में साफ-साफ लिखा है कि अगर आपके हाथ से कोई अच्छा काम होता है या जिस आदमी ने एक शख्स को बचा लिया तो वह सच्चा मुसलमान है। अगर किसी को कोरोना जैसी महामारी के संक्रमण दिखाई देते हैं तो वह खुद ही सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अपना इलाज कराए। आप खुद सही रहेंगे तो घर के सदस्य और देश सुरक्षित रहेगा।