scriptब्रह्मकुमारी आश्रम में फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | Dead body of woman found hanging in Brahma Kumari Ashram baghpat | Patrika News
बागपत

ब्रह्मकुमारी आश्रम में फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Dead Body in Brahmakumari Ashram: यूपी के बागपत जिले में ब्रह्मकुमारी आश्रम में एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका के परिजनों ने महीला की हत्या का आरोप लगाया है।
 

बागपतMar 08, 2024 / 10:09 am

Aniket Gupta

dead_body_in_brahmakumari_ashram.png

Dead Body in Brahmakumari Ashram

Dead Body in Brahmakumari Ashram: यूपी के बागपत जिले से एक हैरान कर देेेने वाला मामला सामने आया है, जहां ब्रह्मकुमारी आश्रम में एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने महीला की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे घर से पैसे लाने के लिए मजबूर किया जाता था। पूरी घटना बागपत जिले के टटीरी स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम की है।
यह भी पढ़ें

इस दिन आएगी बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट! यूपी की 29 सीटों पर चल रही है मंथन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम शिल्पा बताया जा रहा है। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था और अब उसकी हत्या कर दी गई। बता दें, पिछले साल नवंबर में आगरा के आश्रम में भी दो सगी बहनों ने फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें, मामला प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईस्वरीय विश्वविद्यालय का है, जहां ब्रह्मकुमारी शिल्पा का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला है।
 

Home / Bagpat / ब्रह्मकुमारी आश्रम में फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो