4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व प्रधानमंत्री के पाेते ने कहा-भाजपा के इस नारे की निकली हवा

Highlights शोक सभा में पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री के पौते ने ट्वीट कर इस पार्टी को दी बधाई भाजपा के सत्तर पार के नारे पर जयंत चौधरी ने ली चुटकी हरियाणा गांव, गरीब और किसानों की हुई जीत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 25 Oct 2019, 2:22 PM IST

24bagh15.jpg

बागपत। सांकरौद गांव में गुरुवार को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी एक शोक सभा मे शामिल हुए। शोक सभा में उन्होंने प्रधान इंद्रपाल धामा की शोक सभा में दुख प्रकट किया और परिवार के साथ खड़े रहने का आह्वान किया।

वकील की हत्या से गुस्साएं वकीलों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन सौंपकर की ये मांग

शोक सभा में पहुंचे जयंत चौधरी

गुरुवार को रालोद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सांकरौद गांव में पूर्व प्रधान इंद्रपाल धामा की शोक सभा मे शामिल हुए। शोक सभा में उन्होंने कहा बुजुर्गों का आशीर्वाद भगवान की कृपा की तरह होता है। जब कोई बुजुर्ग जाता है तो बहुत पीड़ा होती है। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देते हुए उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। शोक सभा के बाद हरियाणा चुनाव में उन्होंने ट्वीट करके दीपेंद्र हुड्डा व अभय चौटाला को चुनाव में सरकार बनाने की अग्रिम शुभकामनाएं दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने गंगनहर का पानी रोका, पुलिस ने खनन माफियाओं पर ऐसे की बड़ी कार्रवाई- देखें वीडियो

जयंत चौधरी ने कहा भाजपा के दावों की निकली हवा

उन्होंने कहा कि गुरुवार के शुरूआती रुझानों में मामला बराबरी का है। ऐसे में भाजपा के उन दावों की हवा निकल गई है। जिसमें उन्होंने सत्तर पार का नारा दिया था। जनता उनकी नियति व नियत को पहचान गई है। हरियाणा में विपक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत हुई। गांव के गरीब किसान, नौजवान की जीत हुई है। जयंत ने कहा कि सुशासन का नारा देने वाली भाजपा में उन्ही दागी नेताओं को पनाह दे दी, जिन्हें दूसरी पार्टियों ने भ्रष्टाचार व आपराधिक मामलों में बाहर का रास्ता दिखाया था, लेकिन भाजपा में आने के बाद वहीं नेता पवित्र हो गये। जिस तरह से भाजपा ने गंगा को पवित्र किया था। उसी तरह से दागियों को भी पवित्र कर दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठिना, जितेंद्र प्रमुख, सुरेश चंद कौशिक, वीरपाल राठी आदि मौजूद रहे।