4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वकील की हत्या से गुस्साएं वकीलों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन सौंपकर की ये मांग

Highlights घर लौटते समय वकील की गोली मारकर की गई थी हत्या मृतक के उसकी भाभी पर जताया हत्या कराने का शक डीएम को ज्ञापन सौंपकर वकीलों ने की यह मांग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 24 Oct 2019, 7:07 PM IST

hangama.jpg

शामली। थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में बुधवार रात अधिवक्ता गुलजार की हत्या के विरोध में गुरुवार को वकीलों ने कलेक्ट्रेट में हड़ताल रखी। बार भवन में शोक सभा आयोजित कर मौन धारण किया गया। वकीलों ने नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को जल्द पकडऩे की मांग की गई। उधर इस मामले में मृतक के भाई ने चार लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

सुप्रीम कोर्ट ने गंगनहर का पानी रोका, पुलिस ने खनन माफियाओं पर ऐसे की बड़ी कार्रवाई- देखें वीडियो

पहले से घात लगाये बैठे बदमाशों ने की वकील की हत्या

जानकारी के अनुसार, गांव सिक्का निवासी इस्ति‍कार ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह अपने पिता के साथ शामली से बाइक पर अपने गांव जा रहा था। उसका भाई अधिवक्ता गुलजार अपने साथी अधिवक्ता सचिन के साथ दूसरी बाइक पर आगे चल रहा था। वह सहारनपुर रोड पर हॉट मिक्स प्लांट के पास ही पहुचा था कि यहां पहले से ही घात लगाए बैठे बड़ौत निवासी उजैफा एवं उसके भाई हमजा ने गुलजार की हत्या कर दी। इस्तिकार ने लिखाया कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। मुकदमाबाजी भी चल रही थी। उसका भाई गुलजार पैरवी करता था। इसी रंजिश में उसकी पत्नी मरियम उर्फ समर ने उसकी हत्या कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी मामले में वकीलों ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश