25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

शामली की जनसभा में AIMIM प्रमुख ओवैसी ने अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश की नजर में दाढ़ी-टोपी वाला हर मुसलमान रावण है और मोदी को रावण कहने पर रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 25 Oct 2026, 11:11 PM IST

AIMIM Chief Asaduddin Owaisi

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो-ANI)

शामली। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को शामली में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि अखिलेश ने उन पर परोक्ष रूप से निशाना साधा है और इसके लिए उन्होंने अखिलेश को "शुक्रिया" भी कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश भाजपा की भाषा बोल रहे हैं।


"मैं अपने मकसद में कामयाब हो गया"


ओवैसी ने कहा, "हम रावण नजर आते हैं। अखिलेश ने हम पर इनडायरेक्टली तीर मारा। शुक्रिया, अखिलेश यादव। मैं अपने मकसद में कामयाब हो गया।" उन्होंने कहा कि वे चाहते थे कि अखिलेश की जुबान से यह जाहिर हो जाए कि वे दाढ़ी और टोपी रखने वाले व्यक्ति से कितनी नफरत करते हैं।
ओवैसी ने आरोप लगाया कि अखिलेश की नजर में हर वह मुसलमान, जो सिर पर टोपी और चेहरे पर दाढ़ी रखता है, रावण दिखाई देता है।
"मोदी को रावण बोलोगे तो खुल जाएगी रिवर फ्रंट की फाइल"
ओवैसी ने आगे कहा कि अखिलेश न सिर्फ भाजपा की जुबान में बोल रहे हैं, बल्कि उन्होंने उन पर तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि "अबू जहल की रूह" उनके जिस्म में समा चुकी है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अखिलेश किसी और के बारे में भी ऐसा बोलकर दिखाएं।
उन्होंने सवाल किया, "क्या तुम मोदी को रावण बोलोगे?" साथ ही कहा कि अगर अखिलेश ऐसा बोलेंगे तो रिवर फ्रंट खुल जाएगा और पूरे हाईवे की वह फाइल भी खुल जाएगी।
पृष्ठभूमि: आजम से मुलाकात के दौरान अखिलेश ने क्या कहा था
गौरतलब है कि 22 अक्टूबर को अखिलेश यादव रामपुर जेल में आजम खान से मिलने पहुंचे थे। उस दौरान ओवैसी को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि रावण ने भी एक दिन के लिए वेश बदलकर सीता माता का हरण किया था, लेकिन यहां तो वर्षों से भेष बदला हुआ है। ओवैसी का बयान इसी टिप्पणी के जवाब में आया है।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग