ज्योति की मां ने आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। परिजनों का यह भी दावा है कि पहले भी कई बार ज्योति की जान लेने की कोशिश की गई थी। बुधवार देर शाम भी विजय ने ज्योति की पिटाई की। इसके बाद आरोप है कि उसे जबरन जहर खिला दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार को घटना की जानकारी बुधवार रात में मिली। हालांकि, हत्या और जहर देने के आरोपों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होनी बाकी है।