scriptWomen Blood Donation – महिलाओं के साथ 195 ने किया रक्तदान | 195 donated blood with women | Patrika News
बगरू

Women Blood Donation – महिलाओं के साथ 195 ने किया रक्तदान

नि:शुल्क चिकित्सा व रक्तदान शिविर आयोजित, बगरू विधायक गंगादेवी ने श्रीराम गौशाला में गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया

बगरूJan 05, 2021 / 02:11 pm

Gourishankar Jodha

Women Blood Donation - महिलाओं के साथ 195 ने किया रक्तदान

Women Blood Donation

बगरू। कस्बे में लिंक रोड़ स्थित श्रीश्याम पैराडाइज परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मातृशक्ति सहित १९५ कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया।
यह शिविर बगरू विधायक गंगादेवी के जन्मदिन पर आयोजित किया था, जिसके अन्तर्गत श्रीराम गौशाला सांझरियां में यूथ कार्यकर्ताओं के साथ गौपूजन कर गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाकर मनाया। आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान 6 महिलाओं सहित 264 जनों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें ६ महिलाओं सहित 195 जनों ने रक्तदान किया। इस दौरान रक्त संग्रहण के लिए प्रतिष्ठा ब्लड बैंक जयपुर की टीम पहुंची।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर बगरू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल, बगरू नगर कांग्रेस अध्यक्ष बद्रीनारायण छीपा, पालिकाध्यक्ष मालुराम मीणा, पूर्व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीएम भदाला, पार्षद संदीप पाटनी, नितिन भारद्वाज, गिर्राज बरड़वाल, सुमन आलोरिया, दिनेश यादव, हेमराज खजोतिया, निर्मलादेवी, पूर्व पालिकाउपाध्यक्ष अनिल नदंवाना, पूर्व प्रधान हरसहाय यादव, भैरूराम डागर व मोइनुददीन सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Home / Bagru / Women Blood Donation – महिलाओं के साथ 195 ने किया रक्तदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो