scriptShriram temple construction – श्रीराम मंदिर निर्माण: चार दिन में 16 लाख रुपए का संग्रहण | collection of 16 lakh rupees in four days | Patrika News
बगरू

Shriram temple construction – श्रीराम मंदिर निर्माण: चार दिन में 16 लाख रुपए का संग्रहण

मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि का सग्रहण में लोग उत्साह से आगे आ रहे है

बगरूJan 25, 2021 / 12:39 pm

Gourishankar Jodha

Shriram temple

श्री राम मंदिर

पावटा। क्षेत्र में राममंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान में धन राशि देेने में आम जन उत्साह से आगे आ रहा है। इस कार्य का शुभारंभ टोरडा गुजरान स्थित भरतदास बगीची महंत मंगलदास के सान्निध्य में किया गया।
चार दिन में 16 लाख रुपए से अधिक की धन राशि संग्रहित हो गई। पुरुषोत्तम मिश्रा ने बताया कि कई लोगों ने 11 हजार से अधिक व 51 हजार रुपए की राशि भेंट की है।
इन्होंने किया सहयोग
करीब ४ दिन में पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा कुलदीप धनकड़, जिला संघ चालक पुरुषोत्तम मिश्रा, खण्ड कार्यवाह डॉ. किशनलाल शर्मा, अशोक पारीक ने अभियान के तहत संग्रहण करते हुए समिति अध्यक्ष व पावटा सरपंच प्रतिनिधि निर्मल पंसारी से 1,21, 000 रुपए, डॉ. जयराम यादव, महेश लम्बूरा, महेश राठी ने 1,11,111, डॉ. रवि गुप्ता, जीएल यादव 71 हजार रुपए व राजेन्द्र यादव, रामसिंह यादव, बालजी मेगा मार्ट, योगेश शर्मा माजूकेाट, सुभाष शर्मा माजूकोट राजेन्द्र यादव पेट्रोल पम्प, राजेन्द्र यादव राजश्री स्कूल गुड्डू मीणा, सीए कृष्ण सैनी, जगमाल बोहरा नरेश यादव ने 51-51 हजार रुपए सहयोग राशि के रूप में पावटा कार्यालय में आ चुके है। शनिवार को 16 लाख 14 हजार की राशि का संग्रहण किया जा चुका है।
पावटा में पौषबड़ा महोत्सव 25 जनवरी को
कस्बे के बाबा श्याम मंदिर में 25 जनवरी को पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम आयोजन समिति सदस्य मनोज यादव ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे खाटू नरेश को पौषबड़ा प्रसादी का भोग लगा कर प्रसाद वितरिण होगा।

Home / Bagru / Shriram temple construction – श्रीराम मंदिर निर्माण: चार दिन में 16 लाख रुपए का संग्रहण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो