scriptदेसी जुगाड़ : पांच सेकंड में वाहन हो जाएगा सेनेटाइज | Desi Jugaad : Vehicle will be sanitized in five seconds | Patrika News
बगरू

देसी जुगाड़ : पांच सेकंड में वाहन हो जाएगा सेनेटाइज

कोरोना महामारी से लडऩे के लिए सभी देश व राज्य अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। बगरू में पुलिस व पुलिस की सहयोगी संस्था पुलिस मित्र ने कोरोना से लडऩे के लिए नई तकनीक ईजाद है। यह पांच ही सैकेंड में वाहन को पूरी तरह सेनेटाइज कर देगा।

बगरूApr 04, 2020 / 10:52 pm

Ashish Sikarwar

देसी जुगाड़ : पांच सेकंड में वाहन हो जाएगा सेनेटाइज

कोरोना महामारी से लडऩे के लिए सभी देश व राज्य अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। बगरू में पुलिस व पुलिस की सहयोगी संस्था पुलिस मित्र ने कोरोना से लडऩे के लिए नई तकनीक ईजाद है। यह पांच ही सैकेंड में वाहन को पूरी तरह सेनेटाइज कर देगा।

बगरू. कोरोना महामारी से लडऩे के लिए सभी देश व राज्य अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। बगरू में पुलिस व पुलिस की सहयोगी संस्था पुलिस मित्र ने कोरोना से लडऩे के लिए नई तकनीक ईजाद है। यह पांच ही सैकेंड में वाहन को पूरी तरह सेनेटाइज कर देगा। पुलिस मित्र संस्था की इस पहल को सभी जगह सराहा जा रहा है। बगरू में बस स्टैंड पर इस व्हीकल सेनेटाइजर का शुभारंभ गुरुवार शाम डीसीपी कावेंद्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रथम अशोक गुप्ता, एसीपी वैशाली नगर रायसिंह बेनीवाल, प्रशिशु आरपीएस अनिल कुमार, थानाधिकारी बृजभूषण अग्रवाल सहित पुलिस मित्रों की मौजदूगी में किया गया।
अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अशोक गुप्ता ने बताया कि यह एक अच्छी पहल है। वाहन चालक जो भी यहां गुजरेगा वह चैंबर से पूरी तरह सेनेटाइज होकर निकलेगा। इस प्रक्रिया में महज पांच सैकेंड लगेंगे। इस सेनेटाइजर का निर्माण बगरू थानाधिकारी बृजभूषण अग्रवाल के निर्देशन में तीन दिन में किया गया है। थानाधिकारी ब्रजभूषण अग्रवाल ने बताया कि तुर्की में एक ऐसा ही व्हीकल सेनेटाइजर तैयार किया गया है। जिसका वीडियो देखने के बाद उन्होंने बगरू पुलिस मित्र संस्था से चर्चा की और संस्था के लोगों ने महज तीन दिन में इसे तैयार कर दिया।
यह एक लोहे का केबिन है। इसमें दुपहिया वाहन निकलेगा तो उसे पांच सैकेंड तक रुकना होगा। बाहर पुलिस मित्र स्विच दबाएगा और यह प्रेशर पंप से निकलने वाले सेनेटाइजर से वाहन को स्प्रे करेगा। यह पांच सैकेंड के बाद बंद हो जाएगा और वाहन पूरी तरह सेनेटाइज हो जाएगा।
सेनेटाइजर होगा होम्योपैथिक
पुलिस मित्र अहसान लुहार ने बताया कि इसे बनाने में तीन दिन लगे हैं। रात को दो-दो बजे तक काम किया है। लॉकडाउन की वजह से सामान नहीं मिल पाया लेकिन फिर भी जुगाड़ कर इसे तैयार कर दिया गया है। इसमें करीब 20 हजार रुपए तक की लागत आई है। पुलिस मित्र अब्दुल हमीद, रंगरेज, जाकिर हुसैन, कमरुद्दीन लुहार, शकील पेंटर व सुरेश कुमावत ने इसे तैयार किया है। इसमें सेनेटाइजर भी होम्योपैथी का उपयोग में लिया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो