scriptतपने लगा राजस्थान, पारा 42 पार, अब मौसम विभाग ने जताई ऐसी संभावना | Rajasthan Weather in March 2019 - Jaipur Temperature | Patrika News
बगरू

तपने लगा राजस्थान, पारा 42 पार, अब मौसम विभाग ने जताई ऐसी संभावना

अगले 24 घंटे में भी इन इलाकों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है…

बगरूMar 29, 2019 / 10:47 am

dinesh

Hottest day
जयपुर।

मौसम तंत्र में हुए बदलाव के साथ ही अब प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे हो चले हैं। पश्चिमी राजस्थान के मारवाड़, हाड़ौती और शेखावाटी अंचल में भीषण गर्मी की मार पडऩे लगी है वहीं फिलहाल उत्तर पूर्वी इलाको में रात में गर्मी से आंशिक राहत मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलने पर प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी जिलों में दिन में पारा 40 डिग्री व उससे ज्यादा रिकॉर्ड हो रहा है वहीं अगले 24 घंटे में भी इन इलाकों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
अब और बढ़ेगी गर्मी
हालांकि उत्तर-पूर्वी राज्यों में बढ़ रही मौसमी हलचल के कारण प्रदेश के पूर्वी जिलों में दिन व रात के तापमान में आंशिक कमी आने की उम्मीद है। पश्चिमी राजस्थान में आसमान से बरसते अंगारों के कारण गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं और आगामी दिनों में गर्मी का असर और ज्यादा होने का अंदेशा है। बीते गुरूवार बाड़मेर में सर्वाधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा वहीं जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और चूरू में भी दिन में पारा 40 डिग्री को छू गया है।
38.5 डिग्री पर पहुंचा पारा
दिनोंदिन तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही धूप में तेजी आने लगी है। राजधानी जयपुर में भी बीते चार दिन में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 38.5 दर्ज किया गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं स्थानीय मौसम केंद्र ने आज शहर में बादलों की आवाजाही रहने पर अधिकतम तापमान में दो तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होने के संकेत दिए हैं। शहर में आज सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

Home / Bagru / तपने लगा राजस्थान, पारा 42 पार, अब मौसम विभाग ने जताई ऐसी संभावना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो