scriptपूर्व प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर किया हमला, दरोगा और दो पुलिसकर्मी घायल, 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज | Former gram pradhan attacked police team with his colleagues | Patrika News
बहराइच

पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर किया हमला, दरोगा और दो पुलिसकर्मी घायल, 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जिले में लॉकडाउन के दौरान गश्त पर निकली पुलिस टीम पर पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया।

बहराइचMay 27, 2020 / 02:54 pm

Neeraj Patel

पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर किया हमला, दरोगा और दो पुलिसकर्मी घायल, 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर किया हमला, दरोगा और दो पुलिसकर्मी घायल, 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बहराइच. जिले में लॉकडाउन के दौरान गश्त पर निकली पुलिस टीम पर पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस जीप को क्षतिग्रस्त करते हुए पुलिस कर्मियों पर धारदार हथियार से प्रहार किया। हमले में एक दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक सिपाही को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने हमले में शामिल पांच नामजद समेत 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और चार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के चकशिवपुर गांव के पूर्व प्रधान संतोष सोनकर गांव के बाहर मकान बनाकर रहते हैं। पिछले रविवार की देर शाम पारा बाजार चौकी इंचार्ज नूतन स्वरूप नागर पुलिस टीम के साथ लॉकडाउन के तहत गश्त पर निकले थे। चौकी इंचार्ज को पूर्व प्रधान कई लोगों के साथ सड़क किनारे खड़े दिखे। दरोगा ने पूर्व प्रधान और अन्य लोगों को घर में जाने के लिए कहा तो इसे लेकर विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते पूर्व प्रधान संतोष सोनकर समेत कई लोगों ने पुलिस टीम को घेरकर हमला कर दिया था। हमले में दरोगा नूतन स्वरूप, सिपाही शुभम वर्मा और नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यही नहीं हमलावरों ने पुलिस जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। गंभीर रूप से घायल तीनों पुलिस कर्मियों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सिपाही शुभम वर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।

बता दें कि पुलिस टीम पर हुए हमले को पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने गंभीरता से लिया था। पुलिस ने हमले में शामिल पूर्व प्रधान संतोष सोनकर समेत पांच नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज भी किया था। एसओ बल्दीराय अखिलेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पर हमले में शामिल पूर्व प्रधान संतोष सोनकर, प्रदीप व दिलीप निवासी चकशिवपुर और विजय निवासी उचवा भवानीपुर थाना बल्दीराय को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। एसओ ने बताया कि पूर्व प्रधान के खिलाफ बल्दीराय थाने में पूर्व में भी कई केस दर्ज हैं। इनमें लेखपाल व पुलिस टीम पर हमला करना भी शामिल है।

Home / Bahraich / पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर किया हमला, दरोगा और दो पुलिसकर्मी घायल, 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो