दरअसल, कांग्रेस नेता विक्रम बैस पर अज्ञात बदमाशों ने जमकर फायरिंग कर दी। रात में विक्रम बैस बखरुपारा के अपने फॉर्म हाउस में था। जब वह घर से बाहर नाइके तो कुछ हमलावरों ने मौक़ा देखते ही उन फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में नेता के सिर और पेट पर गोली लग गई। गोली लगने से कांग्रेस नेता नीचे जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुनते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले, लेकिन हमलवारों ने इतनी ताबड़तोड़ फायरिंग की थी कि विक्रम बैस की मौके पर ही मौत हो गई।