scriptश्रावस्ती महोत्सव में उदित नारायण के गीतों को सुनने के लिए उमड़ा जन सैलाब | Udit Narayan musical performance in Shravasti Mahotsav | Patrika News
बहराइच

श्रावस्ती महोत्सव में उदित नारायण के गीतों को सुनने के लिए उमड़ा जन सैलाब

बौद्ध तपोस्थली में आयोजित श्रावस्ती महोत्सव के अन्तिम दिन फिल्मी दुनिया के जाने माने गायक पद्मश्री व पद्म विभूषण से सम्मानित उदित नारायण ने अपने गीतों से समा बांधा।

बहराइचJan 31, 2019 / 07:28 pm

Abhishek Gupta

Udit Narayan

Udit Narayan

श्रावस्ती. बौद्ध तपोस्थली में आयोजित श्रावस्ती महोत्सव के अन्तिम दिन फिल्मी दुनिया के जाने माने गायक पद्मश्री व पद्म विभूषण से सम्मानित उदित नारायण ने अपने गीतों से समा बांधा। उनके गीतों को सुनने के लिए दर्शक दीर्घा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। यहां तक कि दर्शक दीर्घा के बाहर भी चारों तरफ दर्शकों का जमावड़ा लगा रहा। दर्शक दीर्घा में बैठे देवीपाटन मण्डल के आयुक्त सुधेश कुमार ओझा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन डा0 राकेश सिंह भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते रहे। उदित नारायण के मंच पर पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने तमाम गीतों को सुनाकर दर्शकों को झूमने मजूबर कर दिया। इस दौरान बॉलीवुड की गायिका दीपा नारायण झा ने भी कई गीत सुनाकर दर्शकों को मनमुग्ध कर दिया। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे श्रोताओं ने प्रसन्न होकर तालियों से इन कलाकारों का जोरदार उत्साह वर्धन किया।
उदित नारायण को किया गया सम्मानित-

वहीं उदित नारायण एवं उनकी टीम को जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं उनकी पत्नी मनीषा मीणा व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी ने कॉफी टेबल बुक, मंदिरों की पेंटिंग, अंगवस्त्र एवं भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान महिला सामाख्या व आई0सी0डी0एस0 तथा समाज कल्याण व पशुपालन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग तथा उद्यान एवं प्रोबेशन विभाग हित कई विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय उप जिलाधिकारी भिनगा चन्द्र मोहन गर्ग, ज्वांइट मजिस्ट्रेट शिपू गिरि, उप जिलाधिकारी भिनगा न्यायिक मायाशंकर यादव व तमाम विभागों के अधिकारी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो