script2418 किसानों से खरीदी गई 99422 क्विंटल धान | 99422 quintals of paddy purchased from 2418 farmers | Patrika News
बालाघाट

2418 किसानों से खरीदी गई 99422 क्विंटल धान

समर्थन मूल्य पर धान खरीदीजेएसके बैंक सीईओ ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

बालाघाटDec 13, 2023 / 09:46 pm

Bhaneshwar sakure

13_balaghat_107.jpg

बालाघाट. समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की रफ्तार अब तेज होने लगी है। धीरे-धीरे किसान केन्द्रों तक पहुंच कर अपनी उपज बेच रहे हैं। 13 दिसंबर तक 18121 किसानों ने स्लॉट बुकिंग किया। 2418 किसानों ने 99422.04 क्विंटल धान का विक्रय किया। इधर, जेएसके बैंक सीईओ आरसी पटले ने धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इसी तरह एसडीएम बैहर विवेक केवी ने आमगांव के उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बारदानों के सत्यापन सहित स्टॉक और तौल कांटो का निरीक्षण किया। इसके अलावा कटंगी नोडल अधिकारी ने सिरपुर, धनकोषा और नंदलेसरा धार खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सीईओ आरसी पटले ने 13 दिसंबर को किरनापुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वारा कैप में प्रारंभ की गई धान खरीदी केंद्रों जिसमेें बडग़ांव, वारा, किरनापुर, बिनोरा शामिल है, का निरीक्षण किया। केंद्रों में पहुंचे किसानों से चर्चा की। खरीदी गई धान की गुणवत्ता की जांच नमी मापक यंत्र से करवाई। इसके अलावा बोरियों में नियमानुसार टैग, सिलाई, किसान कोड को लेकर आवश्यक निर्देश। उन्होंने निर्देशित किया कि धान उपार्जन का कार्य शासन के नियमों के अनुरूप करें। किसानों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्धता का भी जायजा लिया गया। खरीदी केंद्र प्रभारियों, डाटा ऑपरेटरों से भी सीईओ ने कहा कि छन्ना और ब्लोअर खुले स्थान में रखे। इस दौरान क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बड़े किसान जिन्होंने स्लॉट बुकिंग करवाई है कि जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में धान खरीदी पर गति आई है। अगले सात दिनों तक के लिए किसानों ने स्लॉट बुक कराया है। आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था परसवाड़ा, सेवा सहकारी समिति खारा, बिरसा, सालेटेकरी, परसवाड़ा, कुमादेही जैसे कई केंद्रो पर तीन-तीन सौ से अधिक किसानों ने स्लॉट बुक करवाए हैं।

Hindi News/ Balaghat / 2418 किसानों से खरीदी गई 99422 क्विंटल धान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो