scriptडॉक्टर की लापरवाही गर्भ में बच्चे की मौत, सोनोग्राफी कराने पर मिली जानकारी | Doctor's negligence Information about child death in the womb, sonogra | Patrika News
बालाघाट

डॉक्टर की लापरवाही गर्भ में बच्चे की मौत, सोनोग्राफी कराने पर मिली जानकारी

लालबर्रा क्षेत्र के नगपुरा निवासी प्रसूता भूमेश्वरी पति मनोज कंसरे (24) का बच्चा गर्भ में मृत हो गया।

बालाघाटMay 26, 2019 / 08:59 pm

mahesh doune

balaghat

डॉक्टर की लापरवाही गर्भ में बच्चे की मौत, सोनोग्राफी कराने पर मिली जानकारी

बालाघाट. शासन प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने काफी प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के चलते जिला अस्पताल आए दिन सुर्खियों में रहता है। ऐसा ही एक मामला रविवार की शाम जिला अस्पताल में सामने आया। जिसमें लालबर्रा क्षेत्र के नगपुरा निवासी प्रसूता भूमेश्वरी पति मनोज कंसरे (24) का बच्चा गर्भ में मृत हो गया। जिसकी जानकारी प्रसूता के परिजनों को तब पता चली जब उन्होंने प्रसूता को गर्भ में बच्चे की कोई हलचल नहीं होने पर रविवार को अस्पताल में सोनोग्राफी जांच बंद होने पर निजी क्लिनिक में सोनोग्राफी जांच के लिए लेकर गए। जहां जांच में बच्चे की गर्भ में मौत होना बताया गया।
प्रसूता की परिजन आशा कार्यकर्ता धपेरा मोहगांव निवासी लक्ष्मी नागपुरे ने बताया कि भतीजी भूमेश्वरी को प्रसव की तिथि 25 मई दी गई थी। जिसे 24 मई को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी जांच प्रसूति विशेषज्ञ डॉक्टर गीता बारमाटे के द्वारा की गई। दूसरे दिन भी महिला डॉक्टर द्वारा जांच की गई लेकिन कोई समस्या नहीं बताया गया। 26 मई को तीसरे दिन भूमेश्वरी ने बताया कि पेट में बच्चे की हलचल समझ नहीं आ रही है। जिससे मेरे द्वारा डॉक्टर बारमाटे को बताया गया। लेकिन मेरी ड्यूटी का समय हो गया है बोल जांच नहीं किया गया। जिससे ड्यूटी पर तैनात नर्स दीदी को इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि आज रविवार है सोनोग्राफी भी बंद है। तीन दिन से अस्पताल में मरीज भर्ती रहने के बाद जच्चा बच्चा की क्या स्थिति है डॉक्टरों ने नहीं बताया गया। जब 26 मई की दोपहर 1.30 बजे एम्बुलेंस से नगर के एक निजी अस्पताल में ले जाकर सोनोग्राफी जांच कराने पर गर्भ में बच्चा मृत होना बताया गया। अस्पताल आकर इसकी जानकारी नर्स को दी गई। नर्स द्वारा डॉक्टर को कॉल करने के बाद भी 3 घंटे तक कोई डॉक्टर प्रसूता को देखने नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि प्रसूता को कुछ होता है तो इसकी जवाबदारी डॉक्टर की होगी। प्रसूता के परिजनों ने आक्रोश जताते हुए डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया इसकी शिकायत थाना में भी करने की बात कहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो