scriptआय से अधिक संपत्ति पर पंचायत समन्वयक अधिकारी के घर EOW का छापा, अफसर दंपत्ति पर केस दर्ज | EOW raid on property disproportionate to panchayat coordinate officer | Patrika News
बालाघाट

आय से अधिक संपत्ति पर पंचायत समन्वयक अधिकारी के घर EOW का छापा, अफसर दंपत्ति पर केस दर्ज

पंचायत समन्वयक अधिकारी आरके पटले के निवास पर ईओडब्ल्यू की छापामार कार्रवाई, पंचायत समन्वयक अधिकारी के पास करोड़ों की संपत्ति का खुलासा…।

बालाघाटDec 02, 2021 / 05:19 pm

Faiz

News

आय से अधिक संपत्ति पर पंचायत समन्वयक अधिकारी के घर EOW का छापा, अफसर दंपत्ति पर केस दर्ज

बालाघाट. मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी में निवासरत पंचायत समन्वयक रमेश पटले के निवास पर गुरुवार को 13 सदस्यीय जबलपुर की ईओडब्ल्यू टीम ने दबिश देकर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी की है। इस दौरान सवा करोड़ से अधिक की संपत्ति और दस्तावेज पंचायत समन्वयक अधिकारी के पास से बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में आर्थिक प्रकोष्ठ ब्यूरो जबलपुर के डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि जबलपुर से 13 सदस्य टीम यह जांच कार्रवाई करने के लिए रमेश पटेल के निवास स्थान वारासिवनी स्थित वार्ड नंबर 14 के निवास स्थान पर सुबह 6 बजे से आई हुई है। पंचायत समन्वयक रमेश पटले खैरलांजी में पदस्थ है और वो साल 1988 में सचिव के पद पर पदस्थ हुआ था। तथा 3 साल पहले पदोन्नति के चलते पंचायत समन्वयक अधिकारी बना है


पंचायत समन्वयक पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

https://www.dailymotion.com/embed/video/x860de3

इस तरह उसके वेतन से कुल संपत्ति 50 लाख रुपए की आकलन की गई है। लेकिन, जो शिकायत के आधार पर की गई जांच में वर्तमान में सवा करोड़ की संपत्ति रमेश पटले के यहां होने के साक्ष्य प्राप्त हुए थे। जिसके चलते भोपाल कार्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई कर आज संपत्ति को लेकर दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, आय से अधिक ममले पर पंचायत समन्वयक पति-पत्नी दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और संपत्ति को लेकर जांच कार्रवाई की जा रही है।

 

पढ़ें ये खास खबर- यहां जमीन से निकल रहे हैं दुर्लभ और कीमती सिक्के, खुदाई करने उमड़ी भीड़

 

देखें खबर से संबंधित छापामारी की वीडियो…

https://www.dailymotion.com/embed/video/x860cm3

Home / Balaghat / आय से अधिक संपत्ति पर पंचायत समन्वयक अधिकारी के घर EOW का छापा, अफसर दंपत्ति पर केस दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो