scriptधान की फसल बेचने किसान कर रहे रतजगा- | Farmers selling paddy crop are doing Ratajga- | Patrika News
बालाघाट

धान की फसल बेचने किसान कर रहे रतजगा-

बोथवा खरीदी केन्द्र में बारदानों की कमी

बालाघाटJan 23, 2020 / 02:42 pm

mukesh yadav

धान की फसल बेचने किसान कर रहे रतजगा-

धान की फसल बेचने किसान कर रहे रतजगा-

तिरोड़ी। तिरोड़ी तहसील के अंतर्गत आने वाली खरीदी केन्द्र बोथवा में धान खरीदी की तारीख बढ़ाने के बाद अब बारदानों की बेजा कमी आ गई है। खरीदी कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं धान की उपज बेचने के लिए लाने वाले किसानों को रतजगा कर अपनी उपज की सुरक्षा करनी पड़ रही है। खरीदी केन्द्र प्रभारी के मुताबिक बारदानों की कमी के बार में वरिष्ट अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जानकारी अनुसार यह हाल अकेले बोथवा खरीदी केन्द्र का नहीं बल्कि अलग-अलग खरीदी केन्द्रों का भी है। अन्य धान खरीदी केन्द्रों से भी बारदानों की कमी की खबरें आ रही है। धान खरीदी केन्द्रों में बारदाना का संकट शुरू से ही रहा है। दर्जन भर केन्द्रों में शुरू से ही धान खरीदी प्रभावित हुई।
ज्ञात रहे कि क्षेत्र के कई किसानों ने बेमौसम की बारिश एवं समय पर धान का उठाव नहीं होने के कारण अपनी धान की उपज नहीं बेच पाए थे। 20 जनवरी को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग उपसचिव ने बालाघाट कलेक्टर के एक पत्र जारी कर किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 4 दिन खरीदी की सीमा बढ़ाई यानि अब 24 जनवरी तक धान की खरीदी की जानी है। लेकिन जिस तरह से खरीदी केन्द्रों में समय पर धान का उठाव नहीं हो रहा है तथा बारदानों की कमी देखने को मिल रही है, उससे फिर एक बार खरीदी प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। किसानों ने कलेक्टर का ध्यानाकर्षण कराते हुए सभी खरीदी केन्द्रों में बारदानों की स्थिति के बारे में पता लगाने की मांग की है। गौरतलब हो कि कलेक्टर ने सोमवार को होने वाली टीएल की बैठक में धान खरीदी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। लेकिन इसके बावजूद खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाएं नहीं सुधर पा रही है।

Home / Balaghat / धान की फसल बेचने किसान कर रहे रतजगा-

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो