scriptकॉलेज की कन्याओं को जागरूक करने दी जानकारी | Information about the girl's girls to be educated | Patrika News
बालाघाट

कॉलेज की कन्याओं को जागरूक करने दी जानकारी

शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में 18 फरवरी को कन्याओं को जागरूक करने महिला सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित की गई।

बालाघाटFeb 18, 2019 / 08:23 pm

mahesh doune

balaghat

कॉलेज की कन्याओं को जागरूक करने दी जानकारी

बालाघाट. शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में 18 फरवरी को कन्याओं को जागरूक करने महिला सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश प्रियदर्शनी कार्डिनेटर विद्या परिहार के द्वारा किया गया। जिसमें वरिष्ठ महिला डॉक्टर कंचन तेजवानी, डॉ. भार्गव द्वारा कन्याओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। जिसमें महिलाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत रहने प्रेरणा दी गई। वहीं अधिवक्ता माधुरी ब्रम्ह व अधिवक्ता नमिता चिले ने महिलाओं पर होने वाले अपराध व उससे कैसे बचा जाए इसकी जानकारी दी गई। समाजसेविका महिला जोगेश्वरी ने कन्याओं को उनके संरक्षण करने मार्गदर्शन दिया।
इस संबंध में प्रदेश प्रियदर्शनी कार्डिनेटर विद्या परिहार ने बताया कि कार्डिनेटर बनने के बाद प्रथम कार्यक्रम जिला मुख्यालय के कन्या महाविद्यालय में किया गया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को मंच के माध्यम से जाग्रत कर सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। जिससे महिलाएं आगे बढ़े और स्वयं को हर भूमिका में भागीदारी बनाने का संकल्प भी दिलाया गया। इस महिला सशक्तिकरण जनजागरण को प्रियदर्शनी का नाम दिया गया है। जिसकी शुरूआत बालाघाट जिले से की गई है। कार्यक्रम में एमबीए की छात्रा अंशु गौतम ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान रेडक्रास समिति सदस्य नीटू कौशल, युवा नेता जीतू बर्वे, प्रिया, भानु, रागिनी, सरस्वती, प्रगति, लक्ष्मी पारधी, अश्विनी, पल्लवी, साक्षी, प्रीति, वर्षा सहित अन्य शामिल रहे।

Home / Balaghat / कॉलेज की कन्याओं को जागरूक करने दी जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो