scriptमृत तेंदुआ के सिर में मिले छर्रे, शिकार की आशंका | Shrapnel found in dead leopard's head, fear of hunting | Patrika News
बालाघाट

मृत तेंदुआ के सिर में मिले छर्रे, शिकार की आशंका

भुरूक गांव के जोगीझंडा नाले के पास जंगल में मृत मिला तेंदुआवन परिक्षेत्र उत्तर सामान्य उकवा की घटना

बालाघाटJan 21, 2021 / 08:30 pm

mukesh yadav

मृत तेंदुआ के सिर में मिले छर्रे, शिकार की आशंका

मृत तेंदुआ के सिर में मिले छर्रे, शिकार की आशंका


बालाघाट. वन परिक्षेत्र उत्तर सामान्य उकवा के सुजी गांव से भुरूक कटंगी मार्ग पर जोगीझंडा नाले के समीप जंगल किनारे वन्यप्राणी नर तेंदुआ उम्र 3 साल मृत हालत में मिला है। सूचना पर वन अमले ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। बताया गया कि गत शाम जंगल की तरफ घूमने गए ग्रामींणों ने जंगल किनारे एक तेंदुए को मृत हालत में देखा गया। जिसके चारों पैर के नाखून और पूछ गायब थे। तेंदुए का पीएम बुधवार को बैहर में किया जाएगा। इस दौरान उसके सिर से छर्रे मिलने की जानकारी पशु चिकित्सक दे रहे हैं। इसके बाद तेंदुए का शिकार किए जाने की आशंका प्रबल हो गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी अनुसार मौका स्थल बिरसा, बैहर और उकवा में आता है। इसके लिए तेंदुए के पीएम में देरी हो गई। सुबह बैहर में तेंदुए का पीएम करवाया जाएगा। मृत मिले तेंदुए के चारों पैर के नाखून और पूछ गायब है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि तेंदुए का शिकार तंंत्र मंत्र के लिए भी किया गया होगा।

Home / Balaghat / मृत तेंदुआ के सिर में मिले छर्रे, शिकार की आशंका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो