scriptविवाह के बंधन में बंधे सुभाष और सोनाली | Subhash and Sonali tied in marriage bond | Patrika News
बालाघाट

विवाह के बंधन में बंधे सुभाष और सोनाली

कलेक्ट्रेट में कराया गया विवाह

बालाघाटMay 05, 2019 / 09:33 pm

mukesh yadav

samuhik vivah

विवाह के बंधन में बंधे सुभाष और सोनाली

बालाघाट. कलेक्ट्रेट में विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत 4 मई को एक युवा जोड़ का विवाह कराया गया। विशेष विवाह अधिकारी एवं अपर कलेक्टर शिवगोविंद मरकाम ने नव विवाहित जोड़े को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अखिल चौरसिया ने मंत्र पढ़कर विवाह की रस्म पूरी कराई। ना कोई ताम झाम, ना कोई खर्चा ना कोई दहेज, केवल वरमाला पहनाकर और वर के द्वारा वधू की मांग भरा करा विवाह सम्पन्न कराया गया है।
जिले के समनापुर के निवासी 26 वर्षीय सुभाष वाहने एवं समनापुर की ही निवासी 18 वर्ष 3 माह आयु की सोनाली बांगड़े ने विशेष विवाह अधिकारी के समक्ष विवाह करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। सुभाष एवं सोनाली के विवाह बंधन में बंधने के बाद उन्हें विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और सुखी और लंबे विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई। वही नवविवाहित युगल सुभाष एवं सोनाली इस विवाह से प्रसन्न थे।
सुभाष वाहने उप पंजीयक कार्यालय बालाघाट में कर्मचारी है। सुभाष एवं सोनाली के परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं थे। लेकिन मिंया बीबी राजी तो क्या करेगा काजी की तर्ज पर दोनों ने एक दूजे का होने की ठान लिया था और विशेष विवाह अधिकारी के समक्ष विवाह कराने के लिए आवेदन कर दिया था। सुभाष एवं सोनाली के इस सरकारी विवाह में पंजीयक कार्यालय के सभी कर्मचारी भी शामिल हुए और विवाह के गवाह बने।

Home / Balaghat / विवाह के बंधन में बंधे सुभाष और सोनाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो