scriptआज आन बान शान से लहराएगा तिरंगा झंडा | Today, Aan Baan will proudly wave the tricolor flag | Patrika News
बालाघाट

आज आन बान शान से लहराएगा तिरंगा झंडा

पुलिस परेड मैदान में होगा मुख्य समारोह का आयोजनआयुष मंत्री रामकिशोर कावरे करेंगे ध्वजा रोहण

बालाघाटJan 25, 2021 / 07:28 pm

mukesh yadav

आज आन बान शान से लहराएगा तिरंगा झंडा

आज आन बान शान से लहराएगा तिरंगा झंडा


बालाघाट. मप्र शासन के राज्य मंत्री आयुष स्वतंत्र प्रभार एवं जल संसाधन विभाग रामकिशोर कावरे 26 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगें और परेड की सलामी लेंगें। मंत्री कावरे 26 जनवरी को सुबह 09 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगें और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन करेंगें। इसके बाद परेड में शामिल जवानों द्वारा मार्चपास्ट किया जाएगा। मार्चपास्ट के बाद विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी। झांकियों के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों एवं जिले का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया जाएगा। इसके पूर्व जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में कार्यालय प्रमुखों द्वारा ध्वजा रोहण किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिस लाइन मैदान में संपूर्ण तैयारियां कर ली गई है। वहीं परेड की अंतिम रिहर्सल भी पूरी कर ली गई है। कोरोना काल में अब तक एक स्थान पर अधिक भीड़ नहीं होने दी जा रही है। लेकिन गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर हमेंशा की तरह बड़ी संख्या की मौजूदगी में पर्व मनाए जाने का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है। इसके लिहाज से सभी तैयारियां की गई है।
सेनानियों का घर पर सम्मान
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उनके घर जाकर किया जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हंै। गणतंत्र दिवस पर प्रशासन के अधिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान शॉल और श्रीफल भेंट कर करेंगे।
नागरिकों से शामिल होने की अपील
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील कलेक्टर दीपक आर्य ने की है। आर्य ने नागरिकों को आमंत्रित करते हुए बताया कि सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस समारोह में परंपरागत रूप से परेड का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन भी होगा। आर्य ने नागरिकों से कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सुबह 8.45 बजे समारोह स्थल पहुंचने का अनुरोध भी किया है।
बाक्स
आज शुष्क दिवस घोषित
प्रदेश शासन द्वारा गणतंत्र दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटिक ने 26 जनवरी को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, देशी मदिरा बाटलिंग ईकाई, स्टोरेज भांडारगार एवं अन्य लायसेंसी परिसर बंद रखने के निर्देश दिए गए हंै। इस प्रकार 26 जनवरी को शुष्क दिवस होने के कारण जिले की समस्त मदिरा दुकानों में समस्त प्रकार का क्रय विक्रय पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो