scriptपुरुषों से आगे निकली महिलाएं, 85.59 प्रतिशत महिलाओं ने किया मतदान | Women outnumbered men, 85.59 percent women voted | Patrika News
बालाघाट

पुरुषों से आगे निकली महिलाएं, 85.59 प्रतिशत महिलाओं ने किया मतदान

विधानसभा चुनाव 2023-जिले में 85.23 प्रतिशत हुआ मतदानसबसे अधिक कटंगी तो सबसे कम बालाघाट में हुआ मतदान

बालाघाटNov 18, 2023 / 10:08 pm

Bhaneshwar sakure

17_balaghat_112.jpg

बालाघाट. विधानसभा चुनाव में जिले की 6 विधानसभा सीटों में 85.23 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें 84.86 प्रतिशत पुरुष तो 85.59 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया है। एक बार फिर महिलाओं ने पुरुष मतदाताओं को पीछे छोड़ा है। जिले में सबसे अधिक मतदान कटंगी विधानसभा क्षेत्र में 86.83 प्रतिशत तो सबसे कम मतदान बालाघाट विधानसभा क्षेत्र में 83.84 प्रतिशत हुआ है।
जानकारी के अनुसार जिले के 6 विधानसभा सीटों में 1344776 मतदाता है। जिसमें 666537 पुरुष और 678232 महिला मतदाता शामिल है। 17 नंवबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में 1146132 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। जिसमें 565631 पुरुष और 580498 महिला मतदाता शामिल है। बैहर विधानसभा सीट पर 231453 में से 196292 मतदाताओं ने मतदान किया। इसी तरह लांजी से 248533 मतदाताओं में से 210000, परसवाड़ा में 225549 में से 194801, बालाघाट में 232967 में से 195323, वारासिवनी में 203817 में से 173927 और कटंगी में 202457 में से 175789 मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव के मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
परसवाड़ा विस क्षेत्र में महिलाओं ने दिखाई अधिक जागरुकता
इस विधानसभा चुनाव में परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की महिला मतदाताओं ने मतदान के प्रति ज्यादा जागरुकता दिखाई है। इस विस क्षेत्र से 87.01 महिला मतदाताओं ने मतदान किया है। जानकारी के अनुसार परसवाड़ा विस क्षेत्र में 114091 महिला मतदाता है। जिसमें से 99266 महिला मतदाताओं ने मतदान किया है। इसी तरह सबसे कम महिला मतदाताओं का मतदान बालाघाट विस क्षेत्र में हुआ है। इस सीट में 83.53 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान में हिस्सा लिया। इस सीट पर 117670 महिला मतदाता है। जिसमें से 98286 महिलाओं ने मतदान में हिस्सा लिया।
कटंगी में पुरुषों का मतदान प्रतिशत रहा अधिक
कटंगी विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों का मतदान प्रतिशत अधिक रहा है। इस सीट पर पुरुष मतदाताओं ने महिला मतदाताओं को पीछे छोड़ा है। कटंगी में 100593 पुरुष मतदाता है। जिसमें से 87839 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। इस सीट पर 87.32 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। इसी तरह लांजी विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत कम रहा है। लांजी में 83.19 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया है। लांजी सीट में 124804 पुरुष मतदाता है। जिसमें से 103821 मतदाताओं ने ही मतदान में हिस्सा लिया।
चुनाव दर चुनाव बढ़ रहा मतदान प्रतिशत
जिले में चुनाव दर चुनाव मतदान का प्रतिशत बढ़ते जा रहा है। वर्ष 2013 और 2018 में हुए विधानसभा चुनाव की अपेक्षा 2023 में हुए चुनाव में बम्पर वोटिंग हुई है। वर्ष 2013 में जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में 80.03 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि वर्ष 2018 में 80.60 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन वर्ष 2023 के चुनाव में मतदान का प्रतिशत 85.23 प्रतिशत रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि चुनाव दर चुनाव मतदान को लेकर न केवल मतदाताओं में जागरुकता आ रही है। बल्कि मतदान का प्रतिशत भी बढ़ते जा रहा है। वर्ष 2013 और 2018 को हुए विधानसभा निर्वाचन में भी महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा है। वर्ष 2023 में भी यही स्थिति रही है। मतदान को लेकर पुरुषों में महिलाओं की अपेक्षा जागरुकता कम है।
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने किया अधिक मतदान
वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने शहरी क्षेत्र के महिला मतदाताओं को भी पीछे छोड़ा है। जिले की 5 विधानसभा सीटों में महिला मतदाताओं का प्रतिशत अधिक रहा है। वर्ष 2013 और 2018 में संपन्न हुए चुनाव में भी यही स्थिति रही थी।

Hindi News/ Balaghat / पुरुषों से आगे निकली महिलाएं, 85.59 प्रतिशत महिलाओं ने किया मतदान

ट्रेंडिंग वीडियो