Mumbai Building Collapse: मुंबई में भारी बारिश का दौर जारी है। नवी मुंबई के शाहबाज गांव में शनिवार तड़के तीन मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। बताया जा रहा है कि इस इमारत में 26 परिवार रहते थे। मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम ने समय रहते ज्यादातर लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि, अभी भी कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है और रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।