केंद्र सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) जारी करने के लक्ष्य को 38त्न घटा दिया है। सरकार ने फरवरी में पेश अंतरिम बजट में 29,638 करोड़ रुपए मूल्य के एसजीबी को जारी करने की घोषणा की थी, लेकिन पूर्ण बजट में सरकार ने इस लक्ष्य को घटाकर 18,500 करोड़ रुपए कर दिया है। रिडेम्पशन के बाद वर्ष 2024-25 में केवल 15,000 करोड़ रुपए के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी होंगे, जबकि 2023-24 में कुल 26,852 करोड़ रुपए से गोल्ड बॉन्ड जारी हुए थे और रिडेम्पशन के बाद यह आंकड़ा 25,352 करोड़ रुपए रहा था।