18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gudiyam Caves: तमिलनाडु की गुफा में मिला प्राचीन रहस्य! 11.87 मीटर लंबी सुरंग इंसानी हाथों से बनी होने के संकेत

Prehistoric Caves in India: एक ओर चट्टानों के भीतर मिली 11.87 मीटर लंबी सुरंग सवाल खड़े कर रही है, तो दूसरी ओर 18 कप जैसे निशान किसी पुरानी व्यवस्था के संकेत दे रहे हैं। आखिर इन गुफाओं में रहने वाले लोग क्या संदेश छोड़ गए थे?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 18 Nov 2026, 8:16 AM IST

Gudiyam Cave Discovery

Gudiyam Cave Discovery : गुडियम गुफाओं में मानव निर्मित सुरंग के संकेत, शैलचित्रों की भी पहचान (फोटो सोर्स:@ASIGoI)

Gudiyam Cave Discovery: तिरुवल्लूर जिले की प्रागैतिहासिक गुडियम गुफाओं में चल रहे पुरातात्विक दस्तावेजीकरण कार्य के दौरान कई नई अहम खोजें सामने आई हैं। इनमें एक ऐसी सुरंगनुमा गुफा भी शामिल है, जिसके मानव द्वारा काटकर निर्मित या आकार दिए जाने के संकेत मिले हैं। भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण भारत के पूर्व निदेशक डॉ. पी. कुमारगुरु तथा गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज, कोयंबत्तूर के भूविज्ञान विभागाध्यक्ष बी. गौतम का कहना है कि यह गुफा प्राकृतिक संरचनाओं से भिन्न दिखाई देती है। डॉ. कुमारगुरु ने बताया कि गुडियम गुफाएं प्राकृतिक रूप से बनी हैं और यहां पाषाण युग से मानव गतिविधियों के पुरातात्विक प्रमाण पहले से मिल चुके हैं। हालांकि हाल में पहचानी गई ववाल (वेल्वल या चमगादड़) गुफा (बैट केव) में मानवीय हस्तक्षेप के स्पष्ट संकेत दिखाई देते हैं।

Gudiyam Cave Discovery: 11.87 मीटर लंबी है यह सुरंग

स्थानीय रूप से ववाल गुफा के नाम से जानी जाने वाली यह सुरंग 11.87 मीटर लंबी है। इसके प्रवेश द्वार की ऊंचाई 3.22 मीटर तथा चौड़ाई 2.22 मीटर है। याक्कै ट्रस्ट के सचिव और शोधकर्ता कुमारवेल रामासामी ने बताया इसकी सुव्यवस्थित संरचना, समतल आंतरिक भाग और प्राकृतिक गुफाओं में सामान्य रूप से पाई जाने वाली खुरदरी सतह, खनिज जमाव तथा चट्टान टूटने के चिह्नों का अभाव इसे विशिष्ट बनाता है। इससे संकेत मिलता है कि इसे काटकर आकार दिया गया।

लाल, सफेद और काले रंग का प्रयोग

सर्वेक्षण में लाल गेरू, सफेद और काले रंग के प्राचीन शैलचित्र भी दर्ज किए गए हैं। इनमें विभिन्न प्रतीक, ज्यामितीय आकृतियां और मानव आकृतियां शामिल हैं। कुरलचवाडु सुनै गुफा में जमीन से 7.08 मीटर ऊंचाई पर स्थित ऊपरी दीवार पर एक चित्र मिला है। पसुमाडु पड़ै और कन्नीथोप्पु गुफाओं में भी शैलचित्र मिले हैं।

18 चिन्हों से अहम सुराग

शोधकर्ताओं ने पांच स्थानों पर चट्टानों पर बने कप के आकार के गड्ढों (कपुले) का भी दस्तावेजीकरण किया है। पसुमाडु पड़ै गुफा जाने वाले मार्ग पर एक जलस्रोत के पास विभिन्न आकार के 18 ऐसे चिह्न एक साथ पाए गए। विशेषज्ञों के अनुसार, इनका संबंध प्राचीन गणना प्रणाली, मानचित्रण अथवा अनुष्ठान की गतिविधियों से हो सकता है। अब तक सर्वेक्षण किए गए 40 स्थलों में से 18 स्थानों पर प्रागैतिहासिक समुदायों द्वारा उपयोग की गई गुफाओं का दस्तावेजीकरण किया जा चुका है।