मोहापात्र के अनुसार, अल-नीनो की स्थिति में बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से और कम अक्षांश वाले क्षेत्रों में चक्रवाती सिस्टम विकसित होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं। ऐसे सिस्टम अक्सर आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटों की ओर बढ़ते हैं। अल-नीनो के दौरान प्रशांत महासागर के तापमान में बदलाव वैश्विक वायुमंडलीय परिसंचरण को प्रभावित करता है। हिंद महासागर डाइपोल भी इस मौसमी गतिविधि को प्रभावित कर रहा है। हालांकि, चक्रवातों की दिशा केवल अल-नीनो से तय नहीं होती, बल्कि समुद्र की परिस्थितियां और वायुमंडलीय प्रणालियां भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।