अचानक हुए हमले में युवती के चेहरे, हाथ और पेट पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। युवती पर हुए हमले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं।