दरअसल, मुख्यमंत्री की ये चेतावनी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने एक अनाम स्कूल के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा था कि जबरन धर्म परिवर्तन कराने और भारत विरोधी गतिविधि चलाने वाले संस्थान को बंद करा दिया जाएगा। समिक भट्टाचार्य के अनुसार, कोलकाता के एक नामी स्कूल ने एक युवती के भगवा साड़ी पहनने पर आपत्ति जताई थी। स्कूल के एक शिक्षक के द्वारा उस युवती को कहा गया कि वह भगवा साड़ी पहनकर स्कूल नहीं आ सकती है।