scriptनवीन हाईस्कूल बूढ़ी में मनाया विश्व वसुन्धरा दिवस | World Vasundhara Day celebrated in New Highschool Old Age | Patrika News
बालाघाट

नवीन हाईस्कूल बूढ़ी में मनाया विश्व वसुन्धरा दिवस

शासकीय नवीन हाईस्कूल बूढ़ी में 22 अप्रैल को विश्व वसुन्धरा दिवस मनाया गया।

बालाघाटApr 23, 2019 / 09:11 pm

mahesh doune

balaghat

नवीन हाईस्कूल बूढ़ी में मनाया विश्व वसुन्धरा दिवस

बालाघाट. शासकीय नवीन हाईस्कूल बूढ़ी में 22 अप्रैल को विश्व वसुन्धरा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम संस्था की प्राचार्य रेखा वानखेड़े, इको क्लब प्रभारी सीमा सुल्ताना की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान आकाश घरडे, द्वितीय त्रिलोक बिसेन व तृतीय गुलाम गौस ने प्राप्त किया।
इस दौरान संस्था प्राचार्य वानखेड़े ने छात्रों को विश्व वसुन्धरा दिवस क्यों मनाया जाता है, इसकी सार्थकता व वर्तमान में आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष जल स्तर घटते जा रहा है। जल को संरक्षण करने सभी को प्रयास किया जाना चाहिए। पर्यावरण के संरक्षण को लेकर भी प्रयास किया जाए। वहीं इको क्लब प्रभारी सीमा सुल्ताना ने विश्व वसुन्धरा दिवस की इस वर्ष की थीम प्रजातियों का संरक्षण विषय पर छात्रों से प्रश्न पूछकर उनकी जिज्ञासा का समाधान किया।
मोतीउद्यान का कराया भ्रमण
इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों को मोतीउद्यान का भ्रमण कराया गया। छात्रों को विभिन्न तरह की वनस्पतियों, पौधों व पंक्षियों के बारे में जानकारी दी गई। गर्मी को देखते हुए पंक्षियों के लिए मिट्टी के पात्र में पानी की सुविधा की गई। इस दौरान शासकीय स्कूल नवेगांव प्राचार्य आरती वर्मा, वरिष्ठ शिक्षक केके ऐड़े, रीनल बिसेन, तारेन्द्र पटेल, महेन्द्र, खिलेश्वरी बिसेन, पूजा चौधरी शामिल रहे।

Home / Balaghat / नवीन हाईस्कूल बूढ़ी में मनाया विश्व वसुन्धरा दिवस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो