scriptद्रौपदी मुर्मू ऐसे अनुसूचित परिवार से जहां सुविधाएं नहीं- कपिल देव अग्रवाल | Minister of State Kapil Dev Aggarwal said Draupadi Murmu from family where there is no Facility | Patrika News
बलिया

द्रौपदी मुर्मू ऐसे अनुसूचित परिवार से जहां सुविधाएं नहीं- कपिल देव अग्रवाल

र्मू एक ऐसे अनुसूचित परिवार व ऐसी जगह से निकल कर के आईं हैं जहां सुविधाएं नहीं थीं। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के हर अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के सपने को प्रधानमंत्री मोदी पूरा करने का काम कर रहे हैं।

बलियाJul 16, 2022 / 12:29 pm

Karishma Lalwani

kapil_dev_aggarwal.jpg

Kapil Dev Aggrawal File Photo

उत्तर प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा व कौशल मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के फैसले पर उनका स्वागत करते हैं। मुर्मू एक ऐसे अनुसूचित परिवार व ऐसी जगह से निकल कर के आईं हैं जहां सुविधाएं नहीं थीं। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के हर अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के सपने को प्रधानमंत्री मोदी पूरा करने का काम कर रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर व अखिलेश यादव व अन्य पार्टी के लोगों नें जिस प्रकार से सतीश महाना को विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया उसी प्रकार से राष्ट्रपति के लिए द्रौपदी मुर्मू का समर्थन सभी पार्टियों को करना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने लुलु मॉल में नमाज पढ़ने पर भी कटाक्ष किया। अग्रवाल ने मॉल में नमाज को बेहद आपत्तिजनक बताया।
विश्व युवा कौशल दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संम्मिलित होनें बलिया पहुचें राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नमाज अगर हर जगह पढ़ी जाएगी तो व्यवस्थाएं खराब होगीं। नमाज, पूजा व इबादत के लिए एक नियत स्थान निर्धारित किया गया है। अगर मॉल के अंदर नमाज पढ़े और कल हिन्दु हनुमान चालीसा और इसाई इबादत की मांग की करेंगे तो व्यवस्थाएं खराब हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें – नूपुर शर्मा मामले में भाजपा नेता ने कहा- सरकार हमारी..फिर भी हमसे मंगवाई जा रही माफी, सुप्रीम कोर्ट हमे कर रहा अपमानित

राज्य मंत्री नें कहा कि ये बेहद आपत्तिजनक है इसे रोका जाना चाहिए। अगर इस प्रकार की व्यवस्थाएं होती हैं तो आने वाले समय के लिए ये ठीक नहीं है। इस दौरान आईटीआई के प्राचार्या और प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रथम की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया।

Home / Ballia / द्रौपदी मुर्मू ऐसे अनुसूचित परिवार से जहां सुविधाएं नहीं- कपिल देव अग्रवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो