scriptजुंगेरा में चौथिया में आए मेहमान फूड पॉइजनिंग के शिकार, 11 भर्ती | Housed in Chautia, victims of food Poisoning | Patrika News
बालोद

जुंगेरा में चौथिया में आए मेहमान फूड पॉइजनिंग के शिकार, 11 भर्ती

शादी घर में आए मेहमान को भोजन करना भारी पड़ गया। यादव परिवार के 11 लोग फूड पाइजनिंग के शिकार हो गए। गंभीर रूप से बीमार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों का इलाज घर में ही किया गया। इस घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई।

बालोदMay 20, 2019 / 11:52 pm

Chandra Kishor Deshmukh

balod patrika

जुंगेरा में चौथिया में आए मेहमान फूड पॉइजनिंग के शिकार, 11 भर्ती

बालोद @ patrika . शादी घर में आए मेहमान को भोजन करना भारी पड़ गया। यादव परिवार के 11 लोग फूड पाइजनिंग के शिकार हो गए। गंभीर रूप से बीमार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों का इलाज घर में ही किया गया। इस घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई।
खाना खाने के बाद शुरू हुआ उल्टी-दस्त, 5 की हालत गंभीर
जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार की शाम 7 बजे जिला मुख्यालय से लगे गांव जुंगेरा की है। यहां एक यादव परिवार में शादी थी। शादी में खाना खाने के बाद लोग उल्टी-दस्त के शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही संजीवनी 108 के पायलट विनय और ईएमटी कीर्तन साहू ने तत्काल 5 गंभीर पीडि़तों को प्राथमिक उपचार करते जिला अस्पताल पहुंचाया।

सुबह-सुबह शुरू हुआ पेट दर्द
परिजन के मुताबिक रविवार को यादव परिवार में चौथिया आया था। वहीं रात में मेहमान खाना भी खाए। बताया जाता है कि रात में लौकी का रायता, चना आलू की सब्जी बनाई गई थी, जिसे सभी ने खाया। पीडि़ता सुमित्रा ने बताया कि रात में खाना खाए थे, सुबह-सुबह पेट दर्द शुरू हुआ और फिर उल्टी होने लगी। सुबह से ही सभी को दस्त की शिकायत हुई, जो शाम को ज्यादा बढ़ गया, फिर परिजन ने शासकीय नर्स को बताया। इसके बाद सभी 11 लोगों की जांच की गई। जांच के बाद गंभीर मरीजों को संजीवनी 108 से जिला अस्पताल लाया गया।

इनकी स्थिति गंभीर, अस्पताल में भर्ती
इस घटना में सुमित्रा, मोहनी, रामेश्वरी, देवला, सरस्वती बाई यादव की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन पीडि़ताओं ने सुबह से दस्त की वजह से कुछ भी नहीं खाया।

Home / Balod / जुंगेरा में चौथिया में आए मेहमान फूड पॉइजनिंग के शिकार, 11 भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो