scriptपत्नी से अवैध संबंध होने का शक, युवक को उतरा मौत के घाट, ऐसे हुआ घटना का खुलासा | Husband kill young man on suspicion of illegal relationship with wife | Patrika News
बालोद

पत्नी से अवैध संबंध होने का शक, युवक को उतरा मौत के घाट, ऐसे हुआ घटना का खुलासा

Crime News: आरोपी बालक राम बाका ने बताया कि मृतक उसका पड़ोसी था। उसके साथ काम पर जाता था तो उसके घर आना जाना था। आरोपी अपनी पत्नी को लेकर उस पर शक करता था। इसके कारण पूर्व में भी मृतक के साथ वाद-विवाद हुआ था।

बालोदNov 27, 2022 / 02:58 pm

CG Desk

.

file photo

तीन दिन पहले हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक पर हत्या की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 23 नवंबर को सुबह 10:30 बजे शत्रुहन लाल पिता देवलाल रावटे साकिन ग्राम रजही थाना राजहरा ने डेम के पास सड़क से लगे खेत में कामता प्रसाद पिता शत्रुहन लाल रावटे (27) जाति हल्बा निवासी ग्राम रजही का शव होने की सूचना दी। पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी राजहरा, साइबर सेल, डाग स्क्वाड एवं फॉरेंसिंक टीम की मौजूदगी में दिशानिर्देश दिया गया।

दोस्त के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या की
आरोपी बालक राम बाका ने अपने मित्र रूमन लाल भुआर्य ग्राम निवासी ककरेल को फोन कर बुलाया। रूमन पूर्व में हत्या के प्रकरण में 7 साल की सजा काट चुका है। दोनों ने शराब पी। फिर ग्राम पथर्राटोला से रजही जाने वाले मार्ग पर दोनों पेड़ के नीचे छिप कर कामता प्रसाद रावटे के आने का इंतजार कर रहे थे। 22 नवंबर को शाम 5:30 बजे आते देख बालक राम बाका ने उसे रोका। रोकने के बाद उससे लड़ाई करने लगा। इसके बाद रूमन लाल भुआर्य ने पीछे से कामता को पकड़ लिया। दोनों मिलकर पटक दिया। दोनों ने मृतक के गले को गमछे व रस्सी से दबाकर उसकी हत्या कर मोबाइल लेकर फरार हो गए।

दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया
रूमन लाल भुआर्य एवं बालक राम बाका ग्राम रजही निवासी जो गांव में नहीं थे। उन्हें कुरूभाट के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने जानकारी नहीं होना बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार कर लिया।

काम से घर लौटते समय की गई हत्या
टीम ने रजही में मृतक कामता प्रसाद के संबंध में जानकारी ली। कामता प्रसाद रावटे मिस्त्री का काम करता था। घटना के दिन दल्लीराजहरा काम पर गया था। शाम वापस ग्राम रजही लौट रहा था तो रास्ते में डेम के पास अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर लाश वहीं खार में फेंक दी थी।

छिपते समय पुलिस ने पकड़ लिया
घटना के दूसरे दिन मृतक के मोबाइल को कुसुमकसा के दुकान पर लॉक खोलने दिया। दुकानदार ने बिना बिल लॉक नहीं खोलने की बात कही। दोनों आरोपी वापस देशी शराब दुकान गए। शराब पीकर जंगल की ओर छिप रहे थे। पुलिस टीम ने पकड़ लिया।

पत्नी से अवैध संबंध का शक करता था
आरोपी बालक राम बाका ने बताया कि मृतक उसका पड़ोसी था। उसके साथ काम पर जाता था तो उसके घर आना जाना था। आरोपी अपनी पत्नी को लेकर उस पर शक करता था। इसके कारण पूर्व में भी मृतक के साथ वाद-विवाद हुआ था। इस कारण हत्या की योजना बनाई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो