मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर सो रही एक 11 बालिका को न सिर्फ अगवा किया, बल्कि उसके साथ अनाचार कर बेहोशी की हालत में उसे शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार में फेक कर फरार हो गया। यह घटना शुक्रवार रात की है।
पीडि़ता का उपचार रायपुर के अस्पताल में जारी है। जहां डाक्टर उसकी हालत गंभीर बता रहे हैं।नाबालिक पीडि़ता ने बयान दिया है कि उसे किसी बड़ी गाड़ी कैप्सूल वाहन से ले जाया गया था और उसके साथ दुष्कर्म के बाद क्या हुआ उसे याद नहीं। बलौदाबाजार एसडीओपी राजेश जोशी ने बताया कि पुलिस अलग-अलग दिशाओं में जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।