scriptदिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने नगर में निकाली रैली | Aap rally: Aap rally in support of Farmers movement | Patrika News
बलरामपुर

दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने नगर में निकाली रैली

Aap rally: मोदी सरकार (Modi Government) से कृषि कानून वापस लेने की मांग पर अड़े, कानून वापस नहीं होने तक आंदोलन (Movement) जारी रहने की कही गई बात

बलरामपुरJan 24, 2021 / 11:49 pm

rampravesh vishwakarma

दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने नगर में निकाली रैली

Aap rally

कुसमी. दिल्ली बॉर्डर (Delhi border) पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय बलरामपुर में धरना प्रदर्शन कर रैली निकाली। रैली नगर से होते हुए बस स्टैंड तक पहुुंची।
रैली में कृषि कानून (Agriculture law) को वापस लेने की मांग को लेकर नारे लगाए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब तक किसान कानून वापस नहीं होता, उनका आंदोलन चलता रहेगा।


रैली के बाद बस स्टैंड पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के सह संगठन मंत्री शिवनाथ केसरवानी ने कहा कि जब तक काला कानून वापस नहीं होगा तब तक किसानों का आंदोलन चलेगा। किसानों को संगठित होकर अंतिम लड़ाई लडऩी होगी।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रदेव नाग ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार (BJP Government) उद्योगपतियों के हित में कानून लेकर आई है। जब तक इस सरकार द्वारा काला कानून वापस नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन चलता रहेगा।

कार्यक्रम को इन्होंने भी किया संबोधित
आम सभा को जिला संगठन मंत्री शकील अंसारी, संतोष राम व भरत केशरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान सभी ने केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानून का विरोध किया। आम सभा का संचालन डॉ. विकास गुप्ता ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो