scriptकलक्टर अचानक पहुंचे धान खरीदी केंद्र, देखा तो नदारद था समिति प्रबंधक, फिर किया ये | Collector suddenly reached in paddy purchase center | Patrika News

कलक्टर अचानक पहुंचे धान खरीदी केंद्र, देखा तो नदारद था समिति प्रबंधक, फिर किया ये

locationबलरामपुरPublished: Jan 20, 2019 02:21:35 pm

काफी मात्रा में केंद्र में रखे किसानों की धान की नहीं हो पाई थी तौलाई, फ्रेस टोकन जारी नहीं होने पर भी पूछे सवाल

Balrampur collector

Collector in paddy purchase center

बलरामपुर. कलक्टर हीरालाल नायक ने धान उर्पाजन केन्द्र महाराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने खरीदी केंद्र की निरीक्षण पंजी, धान खरीदी पंजी एवं टोकन पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान उपार्जन केन्द्र का समिति प्रबंधक वहां से नदारद था।

निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने पाया कि धान का डीओ गोयल राइस मिल को जारी होने से ट्रक में लोडिंग का कार्य किया जा रहा था। कम्प्यूटर पुरूषोत्तम सिंह ने बताया कि किसानों को फ्रेस टोकन जारी नहीं किया जा रहा है।
उपार्जन केन्द्र में किसानों द्वारा लाये गये धान की तौलाई नहीं हुई थी। इस संबंध में पूछे जाने पर कम्प्यूटर ऑपरेटर ने बताया कि स्थानीय मेला एवं तातापानी महोत्सव के कारण धान खरीदी नहीं हो पाई। ऐसे कृषकों की टोकन तिथि संशोधित कर 21 एवं 22 जनवरी को नियत किया गया है।
साथ ही संबंधित कृषकों को उक्त तिथि को उपस्थित होने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने पाया कि काफी मात्रा मे बोरे में रखे धान की गुणवत्ता ठीक नहीं है।

इस संबंध में कलक्टर द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा उक्त धान की गुणवत्ता ठीक नहीं होना बताया गया है एवं संबंधित कृषक को वापस ले जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो