बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत ग्राम कोटराही के चांचीडांड पारा निवासी धर्मेंद्र बादी 25 वर्ष का विवाह उत्तर प्रदेश के रनदह गांव निवासी उमा 22 वर्ष से 5 साल पहले हुई थी। दोनों का 2 साल का बेटा भी है। धर्मेंद्र पिकअप चलाता था, इस कारण वह अक्सर घर से बाहर ही रहता था। इधर उसकी अनुपस्थिति में उमा का उसके सास-ससुर से विवाद होता रहता था। यह जानकारी वह अपने पति को हमेशा फोन के माध्यम से देती थी। इसके बाद भी पति उसकी बात नहीं सुनता था।
सुबह फांसी पर लटकी मिली लाश
रातभर महिला नहीं आई तो परिजन उसे सुबह खोजने निकले। इसी बीच गांव के लोगों ने उसकी कटहल के पेड़ पर फांसी से लटकी लाश मिली। महिला ने रस्सी से फांसी लगा ली थी।
बलरामपुर जिले में क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in Balrampur