हेडमास्टर के शरीर पर सिर से लेकर पैर तक चोट के गहरे निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर शव फेंक दिया होगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन में जुट गई है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जौराही निवासी रामधनी यादव 57 वर्ष गांव के ही तेंदूपारा प्राइमरी स्कूल में हेडमास्टर था। वह ब्लड प्रेशर का मरीज भी था। 30 मई की को वह घर में ही अचेत पड़ा था। यह देख परिजन द्वारा उसे वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां उसका इलाज चल रहा था। इसी बीच 1 मई की रात वह अचानक अस्पताल से गायब हो गया। परिजन उसकी खोजबीन में लगे थे। इसी बीच ग्राम रजखेता स्थित कुएं के पास उसका नग्न शव मिला।
यह बात जब उसके बेटे विद्यापति यादव को लगी तो वह घटनास्थल पहुंच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात शव उन्होंने उसके परिजन को सौंप दिया।
शरीर पर चोट के कई निशानपुलिस की जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कई गहरे निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या
(Murder) कर शव फेंक दिया होगा। वहीं परिजन ने भी हत्या की आशंका जताई है।
हत्या किस कारण से की गई है, इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है।