scriptपूर्व सीएम शिवराज बोले, दुनिया के सबसे बड़े झूठे हैं राहुल गांधी, फिर कहा- चुनाव आते ही गरीबी-गरीबी खेलती है कांग्रेस | Lok Sabha CG 2019 : Shivraj said, Rahul Gandhi is the biggest liar | Patrika News
बलरामपुर

पूर्व सीएम शिवराज बोले, दुनिया के सबसे बड़े झूठे हैं राहुल गांधी, फिर कहा- चुनाव आते ही गरीबी-गरीबी खेलती है कांग्रेस

सरगुजा लोकसभा के बलरामपुर व सूरजपुर जिले में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की चुनावी सभा, कांग्रेसियों पर जमकर साधा निशाना

बलरामपुरApr 20, 2019 / 08:45 pm

rampravesh vishwakarma

Former CM Shivraj Singh Chauhan

Former CM Shivraj Singh Chauhan

राजपुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर के हाईस्कूल ग्राउंड में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम सभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को दुनिया का सबसे झूठा व्यक्ति बताते हुए कहा कि जब चुनाव आता है तो कांग्रेस गरीबी-गरीबी खेलती है।

आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व में जिले में नक्सलियों का आतंक था, जिसका 15 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने सफाया किया। पूर्व में यहां कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवारी की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।
People in programme
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने 15 साल में काफी विकास किया है, अभी कांग्रेस की सरकार को बने साढ़े तीन माह ही हुए हैं, लेकिन किसानों की पूर्ण कर्जमाफी नहीं हुई।
किसानों के साथ छल किया गया है। भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद गरीबों का दाल-भात, नमक, चना बन्द कर दिया गया। सरकार का ध्यान सिर्फ नरवा, गरुवा, घुरवा पर है, बाकी पुल-पुलिया, सड़क व अन्य विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। सिर्फ ट्रांसफर का खेल चल रहा है।
शिवराज ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के राज्य में सब कुछ बिकता है, क्या-क्या खरीदोगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े झूठे हंै राहुल गांधी। जब चुनाव आता है तो कांग्रेस गरीबी-गरीबी खेलती है।

पहले इंदिरा फिर राजीव और अब राहुल बोल रहे गरीबी हटाएंगे
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले इंदिरा गांधी ने कहा था गरीबी हटाएंगे, फिर राजीव ने कहा गरीबी हटाएंगे, अब राहुल बोल रहे हंै गरीबी हटाएंगे, लेकिन इन्होंने गरीबों को ही हटा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि अब कोई गरीब नहीं रहेगा, 2022 तक सभी के लिए पक्के मकान बनवा दिये जाएंगे।
प्रधानमंत्री ये भी बोलते हैं कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं। शिवराज ने कहा कि विधानसभा में हम सभी से चूक हो गई है लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में चूक नहीं होनी चाहिए।

ये रहे उपस्थित
सभा में अनिल सिंह मेजर, अनुराग सिंहदेव, भारत सिंह सिसोदिया, शिवनाथ यादव संजय सिंह, मुन्नालाल चौधरी, शशिकला भगत, उद्धेश्वरी पैंकरा, गौरीशकंर अग्रवाल, अनिल तिवारी, कमला प्रसाद सांडिल्य, शिवनाथ प्रसाद जायसवाल, छोटू जायसवाल, राजू सोनी,
मनोज बंसल, सतीश सिंह, संतोष सोनी, संतोष पांडेय, उदय यादव, राधेश्याम अग्रवाल, अमिताभ सिंहदेव, जन्मजय सिंह, धर्मपाल जायसवाल, दीपक मित्तल, संजय यादव, संतोष पेंटर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Home / Balrampur / पूर्व सीएम शिवराज बोले, दुनिया के सबसे बड़े झूठे हैं राहुल गांधी, फिर कहा- चुनाव आते ही गरीबी-गरीबी खेलती है कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो